फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहेज की खातिर गुन्नौर में मार दी बदायूं की बेटी!

Wed, 02 Sep 2015 12:14 AM IST
बदायूं
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
दहेज में कलर टीवी और बाइक की मांग पूरी न होने पर ससुरालियों ने विवाहिता की हत्या कर दी। सहसवान स्थति मायके वालों को बताए बिना शव का अंतिम संस्कार कर दिया। मृतका के मायके वालों को इस बारे में पता लगा, तो उन्होंने रिपोर्ट दर्ज कराने को गुन्नौर थाने में तहरीर दी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की है। पुलिस का कहना है कि उसकी मौत बीमारी से हुई है।
सहसवान कोतवाली क्षेत्र के गांव शिकारपुर के चंद्रपाल के अनुसार जून 2012 में उन्होंने बेटी महाराजश्री की शादी संभल के थाना गुन्नौर के गांव नन्दपुर निवासी भीकम सिंह के पुत्र अमरपाल के साथ की थी। चंद्रपाल का आरोप है कि ससुराल दहेज में भैंस, बाइक और कलर टीवी की मांग कर रहे थे। भैंस उसने खरीद कर ससुरालियों दे दी। बाइक और टीवी देने में असमर्थता जताई। बाइक और टीवी की मांग पूरी न होने पर ससुरालियों ने 30 अगस्त को महाराजश्री की हत्या कर शव ठिकाने लगा दिया। चंद्रपाल जब महाराजश्री के ससुराल पहुंचा, तो घटना के बारे में गांव वालों ने बताया। रिपोर्ट दर्ज कराने को गुन्नौर कोतवाली में तहरीर दी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
इस मामले में तहरीर मिली थी, लेकिन सच यह है कि विवाहिता का इलाज चल रहा था। मायके और ससुराल वाले मिलकर इलाज करा रहे थे। उसकी मौत दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में हुई थी। शव का अंतिम संस्कार भी दोनों पक्षों की रजामंदी से हुआ है।
-आरके सिंह चौहान, इंस्पेक्टर गुन्नौर (संभल)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें