फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: सीजन में अधिकतम तापमान पहली बार 16 तो न्यूनतम छह डिग्री पहुंचा

विज्ञापन
संडे मार्केंट में खरीदारी करने के लिए आए लोग। संवाद
विज्ञापन
बदायूं। जिले में सोमवार को अधिकतम तापमान सीजन में पहली बार गिरकर 16 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। वहीं न्यूनतम तापमान छह डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। तापमान में आई इस गिरावट के चलते सुबह और शाम के समय गलन बढ़ गई। खासकर बुजुर्गों, बच्चों और बीमार लोगों को ठंड से अधिक परेशानी हुई। ठंड बढ़ने का असर जनजीवन पर भी साफ दिखाई दिया। लोग घरों में ही कैद रहे।
विज्ञापन

रविवार को मौसम का मिजाज लगातार ठंडा बना रहा। सुबह से ही बादल छाए रहे। दोपहर बाद दिन में कुछ देर के लिए हल्की धूप जरूर निकली, लेकिन वह ठंड से राहत देने में नाकाम रही। ठंडी हवा के कारण लोग घरों से बाहर निकलने से बचते नजर आए।
लोग अलाव, हीटर और गर्म कपड़ों का सहारा लेते नजर आए। शहर में सुबह की सैर करने वालों की संख्या कम रही। कई जगहों पर लोगों ने अलाव जलाकर ठंड से बचाव किया। स्वास्थ्य विभाग की मानें तो ठंड बढ़ने के साथ सर्दी, खांसी, बुखार और सांस संबंधी बीमारियों के मरीजों की संख्या में इजाफा हो रहा है।
विज्ञापन

डॉ. आरके वर्मा ने लोगों को ठंड से बचने, गर्म कपड़े पहनने और गर्म तरल पदार्थ लेने की सलाह दी है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार आने वाले कुछ दिनों तक ठंड से राहत मिलने के आसार नहीं हैं। अभी तापमान में और गिरावट दर्ज की जा सकती है।

अलाव बने सहारा
ठंड बढ़ने के साथ ही शहर और ग्रामीण इलाकों में अलाव जलाने का सिलसिला शुरू हो गया है। चौराहों, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन और गांवों की गलियों में लोग अलाव के आसपास जुटते नजर आए। मजदूर, रिक्शा चालक और राहगीर अलाव के पास बैठकर खुद को गर्म करते दिखे। लोगों का कहना है कि ठंडी हवाओं में अलाव ही सबसे बड़ा सहारा बन गया है।

कुछ देर के लिए निकली धूप से संडे मार्केट में लग गई भीड़
सुबह से कोहरा नहीं होने से वाहन चालकों को आवागमन में ज्यादा दिक्कत नहीं आई। हालांकि सर्द हवा ने लोगों को परेशान कर दिया। दिन में निकली धूप से कुछ समय के लिए लोगों को राहत मिली, लेकिन वह ज्यादा देर नहीं टिक सकी। हालांकि ठंड के चलते संडे मार्केट गर्म दिखाई दिया। यहां पर लोगों ने जमकर खरीदारी की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें