फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाद्यान्न निकलवा रहा था शिक्षक, ग्रामीणों ने पकड़ा

Sun, 10 May 2015 07:59 PM IST
Dataganj
विज्ञापन
विज्ञापन
अवकाश वाले दिन मिड-डे मील का राशन तांगा बुग्गी में भरकर ले जा रहे दो लोगों को गांव वालों ने पकड़ लिया। राशन ले जाने वाले स्कूल में तैनात अध्यापक के नजदीकी निकले। इससे ग्रामीण और ज्यादा आक्रोशित हो गए। लोगों ने संबंधित शिक्षकों को भी मौके पर बुला लिया। शिक्षक द्वारा गलती स्वीकारने और संभ्रांत लोगों द्वारा शिक्षक के पक्ष में दबाव बनाने पर लोगों ने पकड़े हुए दोनों लोग छोड़ दिए। एमडीएम का राशन वापस स्कूल में रखवा दिया।
विज्ञापन

क्षेत्र पंचायत दातागंज के गांव उरैना गौटिया में प्राइमरी और जूनियर दोनों स्कूल हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि दोनों स्कूलों में शिक्षा और एमडीएम की व्यवस्था लंबे अरसे से खराब चल रही है। मिड-डे मील का सामान अक्सर गायब हो जाता है। रविवार को जूनियर स्कूल का ताला खोलकर दो लोग मध्याह्न भोजन का राशन गेहूं व दलिया तांगा में भरकर ले जा रहे थे। तभी गांव वालों ने उन्हें पकड़ लिया। गांव वालों के गुस्से से डरकर दोनों ने बताया कि ये सामान शिक्षक ने ही मंगाया है। यह सुनकर ग्रामीण और ज्यादा खफा हो गए। उन्होंने फोन से एसडीएम को मौके पर बुलाया। इसी बीच आरोपी अध्यापक के पक्ष में कुछ लोग गांव वालों को समझाने आ गए। ग्रामीणों की जिद को देखते हुए संबंधित शिक्षक को मौके पर बुलाया गया। शिक्षक ने गलती स्वीकारते हुए, कि भविष्य में पुनरावृत्ति न होने का आश्वासन दिया। करीब तीन घंटे चले ड्रामा के बाद गांव वालों ने एमडीएम के राशन के साथ पकड़े गए दोनों लोगों को छोड़ दिया और एमडीएम का सामान पुन: स्कूल में रखवा दिया गया।

पेड़ बेचने में निलंबित रह चुका है शिक्षक
स्कूल प्रांगण में खड़े हुए पेड़ बेचने पर यहीं शिक्षक निलंबित भी हो चुके हैं। लंबे अरसे से गौटिया के स्कूल में तैनात शिक्षक ने चोरी से स्कूल में खड़े यूकेलिप्टिस के पेड़ बेच दिए थे। जिसकी शिकायत होने पर उन्हें सस्पेंड किया गया था। इसकी पुष्टि खंड शिक्षा अधिकारी विजय कुमार ने भी की है। उन्हें बताया कि पेड़ों का रुपया जमा करने के बाद उन्हें बहाल किया गया था।
विज्ञापन


शौचालय के नाम पर एक ईंट भी नहीं लगी
उरैना गौटिया के पूर्व प्रधान रामप्रकाश गुर्जर ने आरोप लगाया है, कि स्कूल के शौचालय के लिए आई धनराशि शिक्षक महोदय ने आहरित कर ली है। प्रबंध समिति के अध्यक्ष को धोखे में रखकर उनके हस्ताक्षर भी करा लिए। लेकिन शौचालय के नाम पर स्कूल में अभी तक एक ईंट भी नहीं लगाई गई है।

गौटिया के स्कूल में एमडीएम और शौचालय निर्माण में गड़बड़ी की कोई लिखित शिकायत नहीं मिली है। लेकिन इसके बाद भी दोनों मामलों की जांच कराई जाएगी। यदि आरोप सही पाए जाते हैं तो संबंधित शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई तय है। - विजय कुमार, खंड शिक्षा अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें