फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉकडाउन में राहत: प्रशासन ने शुरू की राशन की होम डिलीवरी की व्यवस्था, जारी किए विक्रेताओं के फोन नंबर

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। लगभग आधा शहर हॉट स्पॉट इलाके में शामिल है। इसकी वजह से शहर के अंदर की सभी तरह की दुकानें पूरी तरह से बंद हैं। इस वजह से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोगों को सामान पहुंचाने की जिम्मेदारी जिला प्रशासन की है। इसको ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन की तरफ से मोहल्लों में राशन सामग्री पहुंचाने के लिए विक्रेताओं को पास जारी किए गए हैं।
विज्ञापन

जनपद में तेजी से कोरोना संक्रमण के मामले सामने आ रहे हैं। इस वजह से लोगों को घरों से बाहर निकलने की छूट नहीं दी गई है। वहीं सहसवान और शहर के कोतवाली इलाके को हॉटस्पॉट इलाके में शामिल कर दिया गया है। ऐसे में इन जगहों पर अन्य इलाकों के बजाय ज्यादा सख्ती है। यहां पर किसी भी तरह की दुकानों को खुलने की परमिशन नहीं दी गई है। फल, सब्जी दूध आदि के लिए तो प्रशासन पास पहले ही जारी कर चुका है, अब किराना सामान की भी होम डिलीवरी के लिए पास जारी कर दिए गए हैं।
बोले होम डिलीवरी वाले
होम डिलीवरी करने वाले राधेश्याम लोगानी ने बताया कि लोगों को लगातार सामान मुहैया कराया जा रहा है। सामान पहुंचाने में किसी भी तरह की दिक्कत नहीं आ रही है। पास मिलने का मतलब यह नहीं हैं कि छूट मिल गई, जो चाहे वह करेंगे। परिस्थिति को देखते हुए काम किया जा रहा है। मनोज शर्मा ने बताया कि जिला प्रशासन की तरफ से जो पास बनाया गया है, उसकेबारे में पुलिस को अवगत कराया जा चुका है। इस वजह से सामान पहुंचाने में दिक्कत नहीं आ रही है। कभी-कभी कुछ पुलिस वाले रोक लेते हैं। लेकिन समझाने पर मान जाते हैं। पवन कुमार ने बताया कि नॉन हॉटस्पॉट एरिया सिविल लाइंस में होम डिलीवरी कर रहे हैं। इसमें केवल राशन सामग्री शामिल है। कोई परेशानी नहीं आ रही है।
विज्ञापन

हॉट स्पॉट इलाके में फोन पर उपलब्ध होगी राशन सामग्री
-महालक्ष्मी ट्रेडर्स योगेश कुमार साहू- 9897677386- संपूर्ण हॉट स्पॉट
-राधेश्याम लोगानी- 9012181111- काली सड़क, पंजाबी मोहल्ला
-मनोज शर्मा -9837279703 संपूर्ण हॉट स्पॉट
-जसपाल सिंह खालसा-7078757996- कबूलपुरा, जालंधरी सराय, मीराजी चौकी
-राजू- 9557441339-कबूलपुरा, चक्करकी सड़क
-मोहम्मद नईम-9410022273-छह सड़का
-सैनिक हुसैन-7983064002-छह सड़का
-वसीम अहमद- 8276354480-जालंधरी सराय, चौधरी सराय,सोथा, उपरपारा, नाहरखां सराय
नॉन हॉटस्पॉट में राशन सामग्री वितरण के लिए
- गौरव गांधी- 9445316101
- राम सरन सपरा-9761878148
- पवन कुमार केशरी-7017562466
आटा होम डिलीवरी के लिए
अरविंद सिंह राठौर- 9411011383- संपूूर्ण हॉटस्पॉट
ब्रेड होम डिलिवरी के लिए
राजकुमार गांधी-7455896367-संपूर्ण हॉटस्पॉट
हॉटस्पॉट इलाकों को छोड़कर सभी जगह सब्जी, दूध और फल बेचने वालों के लिए पुराने पास चल रहे हैं। हॉटस्पॉट इलाकों में जाने वालों के लिए अलग से पास मुहैया कराए गए हैं। जनपद में किसी को कोई परेशानी नहीं होने दी जाएगी। लोगों तक पर्याप्त मात्रा में सब्जी, फल, दूध पहुंचे, इसके लिए पास मुहैया किये गए हैं। जहां पर और जरूरत लगेगी तो वहां के लिए अतिरिक्त पास दिए जाएंगे। किराने के सामान की भी होम डिलीवरी के लिए पास जारी किए गए हैं। - कुमार प्रशांत, डीएम
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें