फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदायूं में जरूरतमंदों को बांटी गई खाद्य सामग्री

विज्ञापन
कलेक्ट्रेट में किया गया खाद्य सामग्री का वितरण - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन
बदायूं। लॉकडाउन के चलते बाहर के राज्यों से आए मजदूरों समेत अन्य लोगों को राहत सामग्री का वितरण लगातार जारी है। प्रशासन समेत अन्य स्वयंसेवी संस्थाओं द्वारा इस पुण्य कार्य को किया जा रहा है। अमर उजाला फाउंडेशन भी इसमें अपनी सहभागिता निभा रहा है। गुरुवार को भी यह क्रम जारी रहा। अमर उजाला फाउंडेशन के बैनर तले श्री श्यामजी कृपा परिवार और उद्योग व्यापार मंडल के नवनीत गुप्ता, मोनू वर्मा, सोनू वर्मा, अरविंद गुप्ता, चंदन शर्मा, विनय गुप्ता, सुरेंद्र नानक आदि ने कलक्ट्रेट में मौजूद मजदूरों को खाद्य सामग्री का वितरण किया। वरिष्ठ कोषाधिकारी वाईपी सिंह भी इस मौके पर मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि ऐसे समय में जब पूरा देश कोरोना के कहर से त्रस्त है तो ऐसे में सभी नागरिकों का कर्तव्य बन जाता है कि वह ऐसे संकट के समय में जरूरतमंदों की मदद करें। अमर उजाला फाउंडेशन ऐसे लोगों की मदद करके पुनीत कार्य कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें