फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉकडाउन की अवहेलना करने पर अलग-अलग मामलों में छह आरोपी काबू, 250 पेटी अवैध शराब बरामद और 35 वाहनों के चालान

विज्ञापन
- बहादुरगढ़ पुलिस द्वारा काबू की गई अवैध शराब से भरी गाड़ी। - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन
लॉकडाउन व धारा 144 के आदेशों की अवहेलना करने वालों के खिलाफ झज्जर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है।मुस्तैदी से तैनात पुलिस की एक टीम ने तस्करी करके ले जाई जा रही 250 पेटी अवैध देसी शराब सहित एक पिकअप गाड़ी को काबू कर लिया। पुलिस की विभिन्न टीमों ने लॉकडाउन का उल्लंघन करने पर 35 से अधिक वाहनों के चालान किए हैं। अनावश्यक रूप से घूमने एवं धारा 144 का उल्लंघन करने पर थाना सदर बहादुरगढ़, बेरी तथा थाना आसौदा में अलग-अलग मामले अंकित किए गए। थाना सदर बहादुरगढ़ की पुलिस ने गांव नूना माजरा के एरिया में एक ऑटो में अनावश्यक और बेवजह घूमते तीन युवकों को काबू किया। पकड़े गए तीनों आरोपियों विकास हाल निवासी पटेल नगर बहादुरगढ़, सुनील निवासी गांव लिजवाना जिला जींद और आशीष हाल निवासी मामन विहार बहादुरगढ़ के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। वहीं एचएल सिटी बहादुरगढ़ की एक अन्य पुलिस टीम ने एक बिना नंबर की प्लेटिना बाइक पर शोर शराबा करते और बेवजह घूमते एक युवक को काबू किया। पकड़े गए आरोपी राजेश निवासी गांव कुलासी के खिलाफ भी केस दर्ज किया गया। इसी प्रकार से थाना बेरी के अंतर्गत पुलिस चौकी छूछकवास की एक टीम ने बरानी जहाजगढ़ रोड छुछकवास टी पॉइंट पर एक स्प्लेंडर बाइक पर बेवजह घूमते हुए दो युवकों को काबू किया। पकड़े गए आरोपियों में परविंदर व आशीष दोनों गांव खेड़ी होशदारपुर जिला झज्जर के निवासी हैं। वहीं, थाना आसौदा के अंतर्गत पुलिस चौकी मांडोठी की एक टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर रेवाड़ी खेड़ा मोड़ के पास शराब से भरी एक पिकअप गाड़ी को काबू किया है। गाड़ी का चालक पुलिस टीम को चकमा देते हुए गाड़ी को नाका से कुछ दूर पहले ही रोक कर गाड़ी से उतरकर फरार हो गया। तलाशी लेने पर गाड़ी से 250 पेटी देसी शराब बरामद की गई। आरोपी चालक के खिलाफ थाना आसौदा में मामला दर्ज किया गया। लॉकडाउन के तहत नियमों का उल्लंघन करते पाए जाने पर झज्जर यातायात पुलिस की अलग-अलग टीमों द्वारा 35 से अधिक वाहनों के चालान करते हुए एक बाइक को इंपाउंड किया गया। डीआईजी अशोक कुमार ने आमजन से लॉकडाउन के आदेशों का पालन करने व अपने घरों में रहने की अपील करते हुए कहा कि कोरोना वायरस के संक्रमण की रोकथाम के लिए लॉकडाउन का फैसला सरकार द्वारा लोगों की सुरक्षा व स्वास्थ्य के लिए किया गया है। बेवजह कोई भी अपने घर से बाहर न निकले।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें