कस्बा सैदुपर में सैंपलों की जांच करती खाद्य विभाग की टीम। संवाद
बदायूं। नगर पंचायत सैदपुर में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की ओर से शुक्रवार को फूड सेफ्टी वैन के जरिये लोगों को खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता के प्रति जागरूक किया गया। इस दौरान 28 खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गए। जांच में छह नमूने फेल हो गए। खाद्य निरीक्षक राजीव कुमार ने बताया अभियान के दौरान नमक, मिर्च, हल्दी, तेल, पानी, मिठाई समेत 28 नमूनों को चेक किया गया। दुकानदारों को खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता में सुधार की चेतावनी दी गई है। संवाद