फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: वन विभाग की लापरवाही से तेंदुए की जान को बढ़ रहा खतरा

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। फरवरी में तेंदुआ जिले में कई जगहों पर दिखाई दिया है। वन विभाग की टीम सिर्फ सूचना पर ही मौके पर पहुंचती है और तलाश की खानापूर्ति कर लौट जाती है। बृहस्पतिवार शाम शहर के मोहल्ला नेकपुर में तेंदुआ देखा गया, लेकिन वन विभाग की टीम करीब दो घंटे बाद मौके पर पहुंची। लोगों का मानना है कि वन विभाग की इस लापरवाही से तेंदुए की जान को खतरा बढ़ रहा है।
विज्ञापन


तेंदुआ तीन दिन तक बिल्सी क्षेत्र में देखा गया। डर के मारे लोग खेतों पर नहीं गए। निगरानी के लिए वन विभाग ने टीम लगाई, लेकिन वह तेंदुए को नहीं खोज पाई। मौके से मिले पगचिह्नों की अभी तक जांच भी स्पष्ट नहीं हो सकी है। चार दिन बाद मूसाझाग थाना क्षेत्र के कस्बा गुलड़िया के पास खेतों में तेंदुआ देखा गया। तीन दिन यहां भी तेंदुआ का शोर रहा। टीम भी लगी लेकिन केवल खानापूर्ति ही की गई। बृहस्पतिवार को शहर के मोहल्ला नेकपुर में हरीश कुमार ने उस समय तेंदुआ देखा जब वह नई बस्ती की तरफ से घर लौट रहे थे।
तेंदुआ दिखने पर उन्होंने तुरंत वन विभाग के अधिकारियों को सूचना दी, लेकिन टीम दो घंटे बाद मौके पर पहुंची और छानबीन कर लौट गई। डीएफओ समीर कुमार ने बताया कि टीम लगा दी गई है। सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। मोहल्ला वालों ने तेंदुआ देखे जाने का दावा किया है, लेकिन अब तक की जांच में तेंदुआ के होने के सुबूत नहीं मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें