बाजार में मची अफरा-तफरी, दुकानदार भागे
टीम की इस कार्रवाई से बाजार में पूरे दिन अफरा-तफरी का माहौल रहा। कई दुकानदार तो अपने प्रतिष्ठानों को बंद करके भाग। एसडीएम ने बताया कि टीम ने सबसे पहले अंबियापुर चौराहा स्थित अमित माहेश्वरी पुत्र सुभाष चंद्र के यहां से बूंदी का लड्डू, इसी चौराहे पर स्थित भुवनेश कुमार पुत्र सुभाष चंद्र के यहां से मावा की लौज का नमूना लिया। वजीरंगज रोड स्थित गजराम पुत्र डोरी लाल के यहां से सरसों के तेल का नमूना लिया। इसके बाद टीम नगर के मुख्य बाजार स्थित राहुल शर्मा की दुकान पर पहुंची जहां से सोन पपड़ी, अनूप शर्मा की दुकान से खोया की बरफी का नमूना लिया। इसके बाद बंबा चौराहे पर पहुंची जहां के दुकानदार अपनी दुकानों को बंद करके भाग गए। इसके बाद टीम कस्बा इस्लामनगर पहुंची जहां पर मैन चौराहे पर स्थित ब्रजेश पुत्र महेश की मिठाई की दुकान से खोया का नमूना लिया। खाद्य सुरक्षा विभाग टीम की इस कार्रवाई से नगर समेत क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल रहा।