ग्रामीणों की आपबीती
सकतपुर गांव के ग्रामीण शिव सिंह, जंगपाल, चरन सिंह, ऋषिपाल, मान सिंह, रमनपाल और मुन्नालाल ने अपनी आपबीती बताई। उन्होंने कहा कि सकतपुर गांव की गलियों में पानी घुसने के बाद अब कटकोरा और सिमरिया गांव तक भी रामगंगा का पानी पहुंचा है। इससे दोनों गांवों के लोगों का आवागमन प्रभावित हुआ है। तीन गांवों के सैकड़ों ग्रामीण घरों में कैद होकर रह गए हैं।
प्रशासन की निगरानी और बचाव कार्य
दातागंज के उपजिलाधिकारी विनोद कुमार ने कहा कि रामगंगा का पानी बढ़ा है। जिन गांवों की ओर रामगंगा का रुख है, वहां राजस्व टीमें निगरानी कर रही हैं। विनोद कुमार ने बताया कि अभी हालात सामान्य हैं। थोड़ी बहुत दिक्कत होने पर नावें लगाकर बचाव कार्य किया जाएगा।