फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: रामगंगा का जलस्तर बढ़ा... दातागंज के 12 गांवों में बाढ़ जैसे हालात, दो बने टापू

Sat, 10 Aug 2024 04:37 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला नेटवर्क, बदायूं

सार

बदायूं जिले में रामगंगा नदी में फिर उफान आ गया, जिससे तटवर्ती इलाकों में बाढ़ के हालात हो गए हैं। शनिवार को बाढ़ का पानी सड़कों पर बहने लगा। खेत भी जलमग्न हो गए। इससे एक बार फिर लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। 
विज्ञापन
बाढ़ के पानी से गुजरते लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बदायूं जिले में रामगंगा का अचानक जलस्तर बढ़ने से दातागंज क्षेत्र के 12 गांवों में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। खेतों व सड़कों पर पानी भर गया है। गांवों का तहसील से संपर्क टूट गया। अकट और नवादा बदन गांव टापू बन गए हैं। दोनों गांवों चारों तरफ से पानी से घिर गया है। सड़क पर पानी आने से 12 गांव के करीब 15 हजार से ज्यादा लोगों के सामने आवागमन का संकट खड़ा हो गया है। 

विज्ञापन


शनिवार को रामगंगा का जलस्तर 160.340 मीटर दर्ज किया गया। जो आने वाले 24 घंटों में और बढ़ने की आशंका है। रामगंगा में शुक्रवार शाम से ही जलस्तर बढ़ने की भनक प्रशासन को लग गई थी। एसडीएम दातागंज धर्मेंद्र कुमार सिंह ने रामगंगा किनारे स्थित गांवों के लोगों को सचेत किया था। शनिवार सुबह करीब पांच बजे अचानक पानी तेजी से गांवों की ओर बढ़ने लगा। 

विज्ञापन

नवादा बदन और अकट गांव को पानी ने चारों तरफ से घेर लिया। इसी के साथ दातागंज तहसील तक जाने वाली सड़क पर पानी आ गया। इस सड़क से एक दर्जन से ज्यादा गांव के लोग तहसील तक जाते हैं।  गांवों के लोगों को घर तक आने-जाने के लिए पानी से हाेकर गुजरना पड़ रहा है।  प्रशासन ने हर्रामपुर गांव के पास दो नाव लगाकर लोगों काे घर तक पहुंचाने की व्यवस्था की। कई जगहों पर जान जोखिम में डालकर लोग पानी से होकर निकल रहे हैं। 

इन गांवों में भरा पानी 
नवादा बदन, गढिया पैगंबरपुर, हर्रामपुर, शेरपुर, मौजमपुर, लालपुर खादर, पट्टी बिजा, पूरन भेंडा, अकट, ऊघौनगला, कुंडरा मझरा और देवेंद्र सिंह नगला आदि गांव में पानी भर गया है। 

50 मीटर तक पानी में बाइक के साथ-साथ पैदल चले 
नगरिया खनू के पिंटू सिंह ने कहा कि बहन को बुलाने के लिए शाहजहांपुर गए थे। सड़कों पर पानी आने से बाइक पानी से निकालकर जैसे तैसे पहुंच सके। करीब 50 मीटर तक पानी में बाइक पैदल लेकर चलना पड़ा। 

पानी में होकर स्कूल जाना पड़ेगा बच्चों को
शेरपुर के मुकेश सिंह ने कहा कि घर के पास प्राथमिक स्कूल है। दूसरे गांव मौजमपुर के बच्चे स्कूल आते हैं। गांव के पास पुलिया टूटने से रामगंगा का पानी यहां तक पहुंच गया है। जिससे बच्चों और अध्यापकों को स्कूल तक पहुंचने में परेशानी उठानी पड़ेगी।

पानी में फंसी बाइक, लोगों ने निकलवाई 
अरविंद कुमार सिंह ने कहा कि बहन के ससुर का शाहजहांपुर में एक्सीडेंट हो गया था। शनिवार की सुबह करीब 10 बजे बाइक लेकर घर से निकले। पानी से होकर निकल रहे थे। पानी भरने के कारण आधे रास्ते में बाइक खराब हो गई। किसी तरह लोगों ने बाइक पानी से निकलवाई। 
विज्ञापन

समय रहते लोग नहीं पहुंच पाएंगे अस्पताल
नवादा बदन के शिव प्रताप सिंह ने कहा कि पानी में चलकर  गढिया पैगंबरपुर, शेरपुर व नगरिया खनू के पास पानी में चलना पड़ा। अगर कोई व्यक्ति बीमार हो जाए तो समय रहते अस्पताल नहीं पहुंचाया जा सकता।

गंगा में भी बढ़ा जलस्तर 
गंगा नदी  में बीते 24 घंटे में तेजी से जलस्तर बढ़ा है।  शनिवार को 162.29 गेज मीटर दर्ज किया गया। यहां गंगा खतरे के निशान से 29 सेंटीमीटर ऊपर बह रही हैं। गंगा किनारे स्थित गांव में रहने वाले लोगों को सचेत कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि अगर पानी और बढ़ा तो आस पास के गांव में बाढ़ आ सकती है।

एसडीएम दातागंज धर्मेंद्र सिंह ने कहा कि बारिश का पानी रामगंगा में आने की वजह से जलस्तर बढ़ गया है। जल्द ही पानी कम हो जाएगा। फिलहाल  नाव की व्यवस्था की गई है।  जिससे ग्रामीणों को कोई परेशानी न हो। एडीएम डॉ. वैभव शर्मा के साथ गांव का निरीक्षण किया गया। हालात अभी नियंत्रण में हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें