फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: राजराजेश्वरी मंगला माता देवी मेले में उमड़ा आस्था का सैलाब

विज्ञापन
बच्चे का मुंडन कराता परिवार।संवाद
विज्ञापन
वजीरगंज। ऐतिहासिक राजराजेश्वरी मंगला माता देवी मेले में अंतिम सोमवार को माता रानी के दर्शनों के लिए आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। भीड़ को नियंत्रित करने में पुलिस के पसीने छूट गए। इस मौके पर हवन-पूजन कर बच्चों के मुंडन संस्कार भी कराए।
विज्ञापन

चैत्र मास की पूर्णिमा से शुरू हुए प्राचीन देवी मेले का समापन 12 मई को होना था। 13 मई को सोमवार होने के कारण नगर पंचायत ने मेला एक दिन के लिए बढ़ा दिया। मेले में सुबह से ही भक्तों की भीड़ मंदिर में जुटने लगी। भीड़ ने मंदिर में लगाई बैरिकेडिंग तोड़ दी। बाद में पुलिस ने किसी तरह व्यवस्था संभाली। श्रद्धालुओं ने मातारानी का जयघोष करते हुए पूरी श्रद्धा से मातारानी के चरणों में मत्था टेककर मनौतियां मांगीं। मंदिर पर हवन पूजन के बाद कन्याओं को भोज भी कराया गया।

गूंजे भजन-कीर्तन, बच्चों के कराए मुंडन
देवी मां के जयकारों के बीच एक ओर जहां साधुओं की टोली भजन-कीर्तन में मस्त रही, वहीं दूसरी ओर महिलाएं देवी मां के छंद गाकर पूरे वातावरण को भक्तिमय बना रहीं थीं। माता रानी के दर्शनों का पुण्य लाभ लेने के बाद लोगों ने मेले में जमकर खरीदारी की। ढोलक बाजार के साथ मीना बाजार जहां महिलाओं से गुलजार रहा तो बच्चों ने फॉस्ट फूड, सॉफ्टी का आनंद लेने के बाद मेले में लगे आधुनिक झूलों का भी आनंद लिया। माता रानी के मेले में मां के मंदिर पर बच्चों का मुंडन कराने की प्राचीन परंपरा है। लोगों ने अपने अपने बच्चों के मुंडन संस्कार कराए।

बच्चे का मुंडन कराता परिवार।संवाद

बच्चे का मुंडन कराता परिवार।संवाद

बच्चे का मुंडन कराता परिवार।संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें