फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदायूं में बाढ़ से बढ़ी मुसीबत: कछला के कई घरों में घुसा गंगा का पानी, महिलाएं सड़क पर बना रहीं खाना

Sun, 20 Aug 2023 03:46 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं

सार

पहाड़ों पर होने वाली बारिश से गंगा उफान पर है। करीब एक माह पहले गंगा 400 मीटर दूर कासगंज की तरफ बह रही थी, लेकिन अब उसका जलस्तर इतना ज्यादा बढ़ गया है कि वह कछला में बने पक्के घाट तक पहुंच गई है। 
विज्ञापन
पंखिया नगला में सड़क पर रोटी बनाती महिला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बदायूं में गंगा का जलस्तर बढ़ने से कछला में रह रहे लोगों की परेशानी बढ़ गई है। एक माह पहले 400 मीटर की दूरी पर बह रही गंगा, अब सड़क के बिल्कुल पास बने पक्के घाट तक पहुंच गई है। ऐसे में कछला में सड़क किनारे बने घरों और कुछ दुकानों में बाढ़ का पानी भर गया है। यहीं हाल पंखिया नगला गांव का है। जिससे लोगों को घरों को छोड़कर ऊंचे स्थान पर रहने पर मजबूर होना पड़ रहा है। यहां तक कि महिलाएं सड़क पर खाना बनाने पर मजबूर हैं।
विज्ञापन


पहाड़ों पर होने वाली बारिश से गंगा उफान पर है। करीब एक माह पहले गंगा 400 मीटर दूर कासगंज की तरफ बह रही थी, लेकिन अब उसका जलस्तर इतना ज्यादा बढ़ गया है कि वह कछला में बने पक्के घाट तक पहुंच गई है। ऐसे में घाट के पास में स्थित घरों और दुकानों में पानी भर गया है।

ये भी पढ़ें- किसान के बेटे पर आया किम का दिल: दक्षिण कोरिया से भारत आकर रचाई शादी, ऐसे शुरू हुई दोनों की प्रेम कहानी
विज्ञापन



जिसकी वजह से लोगों ने अपना समान छत पर रखना शुरू कर दिया है। यहां तक कि दुकानें भी खाली कर दी है। ऐसे में कछला में लोग दिन के समय सड़कों पर समय काट रहे हैं और रात में घरों की छतों पर सो रहे हैं। वहीं कछला के पंखिया नगला गांव के हालात काफी खराब हो गए हैं। निचले इलाके में बने घरों में बाढ़ का पानी आ गया है।

यहां तक कि गांव की मुख्य सड़क पर डेढ़ से दो फुट पानी भर गया है। जिसकी वजह से लोगों को आने-जाने में दिक्कत हो रही है। ऐसे में निचले इलाकों में बने घरों की महिलाओं की दिक्कत ज्यादा बढ़ गई है। ऐसे में महिलाओं ने मजबूरी में सड़क पर आकर खाना बनाना शुरू कर दिया है।

कछला-ननाखेड़ा मार्ग पर भरा पानी

कछला से ननाखेड़ा जाने वाले मुख्य मार्ग पर भी आधा-आधा फुट पानी सड़क पर बहने लगा है। इसकी वजह से सरौता गांव के लोगों की दिक्कत बढ़ गई है, क्योंकि धीरे-धीरे बाढ़ का पानी गांव में आने लगा है। 

अटैना से कंपिल मार्ग पर भरा पानी

उसहैत क्षेत्र के बाढ़ग्रस्त इलाकों में पानी बढ़ने से ग्रामीणों की परेशानी और भी ज्यादा बढ़ गई है। ग्राम बेहटी में लगभग पूरे गांव में पानी आ जाने से ग्रामीण तटबंध पर तंबू लगाकर रहने को मजबूर हैं। वहीं जटा गांव को छोड़कर ग्रामीण मजबूरी में कटरा सहादतगंज के जूनियर हाईस्कूल में रहने को मजबूर हैं। 

गंगा में पानी बढ़ जाने की वजह से अटैना से कंपिल जाने वाले रास्ते पर भी बाढ़ का पानी आ गया है। जिस कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्राम अहमद नगर बछौरा में भी पानी घुस गया है। ऐसे में लोग गांव में ऊंचे स्थान पर रह रहे है। एसडीएम धर्मेंद्र कुमार ने बताया की प्रशासन की ओर से पूरी मदद की जा रही है। समय-समय पर राशन व दवा भी दी जा रही है। 
विज्ञापन

सहसवान : एसडीएम ने सुनीं समस्याएं

सहसवान में बाढ़ग्रस्त गांवों भमरोलिया, वीर साय नगला, परशुराम नगला आदि में जाकर एसडीएम सहसवान ने लोगों की समस्याएं सुनीं। लोगों का कहना है कि उन्हेें बिजली, पशुओं के चारे की समस्या है। जलस्तर बराबर बढ़ रहा है। जिस कारण फसलें भी बरबाद हो रहीं हैं। संवाद

बैराजों से छोड़ा गया पानी

- नरौरा-311996 क्यूसेक
- बिजनौर-130330 क्यूसेक
- हरिद्वार-108760 क्यूसेक

-कछला पर खतरे का निशान 162 मीटरगेज पर
-कछला में गंगा बह रही 162.82 मीटरगेज पर
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें