फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: पिंडौल में बुखार से पांच वर्षीय बच्ची की मौत

Thu, 31 Oct 2024 02:42 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
विज्ञापन
कृति का फाइल फोटो। स्त्रोत परिवार द्वारा
विज्ञापन
बिल्सी। गांव पिंडौल में पिछले एक माह से बुखार का कहर जारी है। बुधवार को पांच वर्षीय एक मासूम बच्ची की मौत हो गई। गांव में कई अन्य लोग भी बुखार से पीड़ित हैं। मगर अभी तक स्वास्थ्य विभाग ने कोई सुध नहीं ली है।
विज्ञापन

गांव निवासी हरीश चंद्र प्रजापति की पांच वर्षीय पुत्री कृति की बुधवार की सुबह बुखार के चलते मौत हो गई। परिवार के लोगों का कहना है कि कृति को पांच दिन पहले बुखार आया था। उसका पहले गांव फिर नगर के एक निजी चिकित्सक के यहां इलाज कराया गया। जब उसकी हालत में कोई सुधार नहीं हुआ तो उसे सहसवान में एक अस्पताल में भर्ती कराया। यहां उसने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। बताते हैं कि इससे पहले बीती 20 अक्तूबर को गांव निवासी राजवीर प्रजापति की सात वर्षीय पुत्री डोली की बुखार के चलते मौत हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें