फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: राष्ट्रीय एथलेटिक्स में शामिल होंगे जिले के पांच खिलाड़ी

विज्ञापन
68 वीं राष्ट्रीय (नेशनल) माध्यमिक विद्यालयीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता के चयनित ​खिलाड़ियों का उत्स
विज्ञापन
बदायूं। रांची में होने वाली 68वीं राष्ट्रीय (नेशनल) माध्यमिक विद्यालयीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में जिले के दो कॉलेजों के पांच खिलाड़ियों का चयन हुआ है। वाराणसी में हुई राज्यस्तरीय प्रतियोगिता के प्रदर्शन के आधार पर इन खिलाड़ियों का चयन किया गया है।
विज्ञापन

68वीं राष्ट्रीय माध्यमिक विद्यालय एथलेटिक्स प्रतियोगिता अंडर-19 का आयोजन पांच से आठ जनवरी के बीच रांची (झारखंड) में होगा। इसमें मदन लाल इंटर कॉलेज बिसौली के तरवंशु चौधरी, नदीम अब्बास, अर्जुन मौर्य, गुंजन का चयन हुआ है, जबकि शहर के केदारनाथ महिला इंटर कॉलेज की वंदना का चयन किया गया है।
इसमें वंदना का चयन 100 मीटर बाधा दौड़ में हुआ है, जबकि अर्जुन मौर्य का 800 मीटर, 1500 मीटर, 3000 मीटर, तरवंशु चौधरी का हैमर थ्रो, नदीम अब्बास का ट्रिपल जंप और गुंजन का हैमर थ्रो में चयन हुआ है। मदन लाल इंटर कॉलेज बिसौली के प्रधानाचार्य डॉ. एनपी सिंह ने बताया कि राष्ट्र स्तर पर होने वाली खेल प्रतियोगिताओं में अच्छे प्रदर्शन के आधार पर इन खिलाड़ियों का चयन हुआ हैं। डीआईओएस डॉ. प्रवेश कुमार ने सभी खिलाड़ियों का उत्साह वर्धन किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें