बदायूं। जनपद के पांच खिलाड़यों का जोनल अंडर-16 आयु वर्ग के लिए यूपीसीए ने चयन किया है। इसमें बल्लेबाज आयुष कुमार, विकेटकीपर सिद्धार्थ अधाना, तेज गेंदबाज अरनव भारद्वाज, ओमहरि यादव व लवीब खान शामिल हैं।
जिला क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव संतोष बाबू शर्मा ने बताया कि लखनऊ और फैजाबाद जोन के बीच 10 जून व फैजाबाद और बरेली जोन के बीच 11 जून को 50 ओवर का मैच लखनऊ के चंद्रकला देवी रोड स्थित जीसीआरजी ग्राउंड पर सुबह साढ़े सात बजे से खेला जाएगा।
बताया कि विगत दिनों यूपीसीए की ओर से आयोजित इंटर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट टूर्नामेंट बरेली के एसआरएमएस मैदान पर खेला गया था। जिसमें कुछ खिलाड़ियों का अच्छे प्रदर्शन की वजह से जोनल टीम के लिए चयनित किया गया। संवाद