फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: महिला प्रधान के घर में कूदे पांच लोग, एक युवक को तमंचे के साथ दबोचा

विज्ञापन
विज्ञापन
उघैती। गांव रघुनाथपुर पीपरी में महिला प्रधान के घर दीवार फांद कर घुसे पांच लोगों में से एक युवक को पकड़ लिया गया। उसके पास से तमंचा बरामद हुआ है। पुलिस ने उसे जेल भेज दिया और बाकी की तलाश की जा रही है। प्रधान का कहना है कि रंजिश के चलते वे लोग उन्हें और उनके परिवार वालों को मारने आए थे।
विज्ञापन

रघुनाथपुर पीपरी की प्रधान ब्रह्मा देवी ने बताया कि बुधवार रात गांव के ही राजेंद्र, अरुण, सुरेश, रामसेवक, राजेश ने उनके घर के पास लगे सीसी कैमरे तोड़ दिए। इसके बाद दीवार फांद कर घर में कूदे। खटपट की आवाज सुनकर प्रधान व उनके परिवार के लोग जाग गए और युवकों को देखकर शोर मचा दिया। इस पर आसपास के लोग भी आ गए। यह देखकर चार लोग भाग निकले, जबकि राजेश को तमंचे के साथ ग्रामीणों ने पकड़ लिया। प्रधान का आरोप है कि इन लोगों से उनकी रंजिश है। वे उन्हें और उनके परिवार के लोगों को मारने के इरादे से ही घर में आए थे। मौके पर पहुंची पुलिस युवक को पकड़ कर थाने ले आई। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर राजेश को जेल भेज दिया है। बाकी अभियुक्तों ही तलाश कर रही है। प्रधान ने इन लोगों से अपनी जान का खतरा बताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें