फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: टेंपो पलटने से दो बच्चों समेत पांच घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
उझानी। मानकपुर मोड़ के पास टेंपो पलट जाने से दो बच्चों समेत पांच लोग घायल हो गए। घायलों का प्राथमिक उपचार कराया गया है।
विज्ञापन

हादसा सोमवार शाम करीब छह बजे हुआ। कोतवाली क्षेत्र के गांव मिहौना निवासी श्रीकृष्ण (50) पुत्र सियाराम, उनकी पत्नी रजनी (48), आरती (25) पत्नी महेश, उनकी बेटी रागिनी (सात) और आठ वर्षीय अभिषेक पुत्र हीरालाल टेंपो से गांव की ओर जा रहे थे। उसी दौरान सामने से अचानक एक कुत्ता आ गया। उसे बचाने की कोशिश में टेंपो पलट गया। हादसे में उसमें सवार दो बच्चों समेत पांच लोग घायल हो गए। घायलों का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में इलाज कराया गया। हादसे की सूचना के बाद घायलों के परिजन भी अस्पताल आ गए। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें