फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: काॅलोनी की दीवार तोड़कर गेट लगाने पर पांच नामजद

विज्ञापन
विज्ञापन
उझानी। विमला हरी ग्रीन्स के मैनेजिंग डायरेक्टर संजीव अग्रवाल ने आवासीय कालोनी की दीवार तोड़कर गेट लगाने का आरोप लगाते हुए महिला समेत पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

बदायूं रोड पर भगवान वनस्पति लिमिटेड के परिसर में विमला हरी ग्रीन्स आवासीय काॅलोनी विकसित की जा रही है। संजीव अग्रवाल की ओर से दर्ज रिपोर्ट में कहा गया है कि कल्याण सिंह चौक की तरफ व्यास साहू और उसके परिजनों ने दीवार तोड़कर अपना गेट लगा लिया। इसका विरोध करने पर पिछले दिनों काॅलोनी के कर्मचारियों के साथ मारपीट की गई।
संजीव ने आरोपियों से जान माल का खतरा भी जताया है। पुलिस ने व्यास साहू के अलावा पत्नी धनदेवी, उसके बेटे विवेक और अजय के अलावा उसकी पुत्रवधू के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कर ली है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें