फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेंगू के पांच और मलेरिया के चार मरीज मिले, बुखार का भी प्रकोप

सार

शनिवार को जिले में डेंगू के पांच और मलेरिया के चार मरीज मिले हैं।संक्रामक रोग नियंत्रण सेल प्रभारी डॉ. कौशल गुप्ता ने बताया कि डेंगू का सीजन नवंबर के अंत तक रहेगा।
विज्ञापन
स्वास्थ्य कैंप का निरीक्षण करने पहुंचे सीएमओ। संवाद - फोटो : BADAUN
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बदायूं। बुखार का प्रकोप कम नहीं हो रहा। अब डेंगू का प्रकोप भी बढ़ने लगा है। शनिवार को जिले में डेंगू के पांच और मलेरिया के चार मरीज मिले हैं। डेंगू रोगियों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती करा दिया गया है। शनिवार को अलग-अलग 25 स्थानों पर मलेरिया और स्वास्थ्य विभाग की ओर से कैंप लगाए गए। इस दौरान बुखार के भी बड़ी संख्या में मरीज मिले हैं।
विज्ञापन

सितंबर शुरू होने के साथ ही मलेरिया और डेंगू का प्रकोप बढ़ने लगा था। इस दौरान हाल ही के दिनों में वजीरगंज ब्लॉक के गांव उरैना में छह लोगों की मौत भी हो चुकी है। दो दिन पहले सैदपुर में भी एक कोटेदार की बुखार से मौत हो गई थी। वजीरगंज, दातागंज, जगत, समरेर, सालारपुर ब्लॉक के गांवों में बुखार का ज्यादा प्रकोप है। शनिवार को मलेरिया विभाग की टीमों ने 61 गांवों में लार्वा चेक करने के बद इसे नष्ट किया। 18 लोगों का एलाइजा टेस्ट कराया गया। इनमें पांच लोगों को डेंगू पाया गया।
संक्रामक रोग नियंत्रण सेल प्रभारी डॉ. कौशल गुप्ता ने बताया कि डेंगू का सीजन नवंबर के अंत तक रहेगा। हाल के दिनों में हुई बारिश के कारण कई स्थानों पर जलभराव हो गया है। लोगों को मलेरिया और डेंगू को लेकर सावधानी बरतनी चाहिए। घरों के आसपास पानी जमा न होने दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें