फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच हत्याओं से दहला बदायूं

Wed, 24 Jan 2018 06:21 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बदायूं
विज्ञापन
Victims car
विज्ञापन
बुधवार को ताबड़तोड़ हत्याओं से जिला दहल गया। एक के बाद एक हत्याएं हुईं तो पुलिस भी चकरघिन्नी बनी नजर आई। शहर और सहसवान में एक-एक तो मूसाझाग में दो लोगों की हत्याएं हुईं। इसके साथ ही बिल्सी हाईवे किनारे मिले शव को हत्या करार देकर परिवारवालों ने बिजनौर हाईवे जाम कर दिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम से पुष्टि के बाद संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज करने का आश्वासन देकर उन्हें हटाया। 
विज्ञापन

आवास विकास ए ब्लॉक कॉलोनी निवासी स्कूली बच्चों की यूनिफार्म के ठेकेदार संजय रस्तोगी का शव रविवार को कॉलोनी से मझिया जाने वाले रोड किनारे पड़ा मिला। सूचना पर पुलिस ने शव निकलवाया। पुलिस लाइंस की रिहर्सल परेड से एसएसपी, एसपी सिटी समेत कई अधिकारी मौके पर पहुंच गए। हालात हत्या की ओर इशारा कर रहे थे। शव पोस्टमार्टम को भेज दिया गया। पत्नी ने तीन लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है। 
मूसाझाग थाने के गांव काजीखेड़ा में जमीन के विवाद की रंजिश ने सात साल के अर्पित पुत्र अलबेले की जान ले ली। अलबेले के मुताबिक गांव निवासी लज्जाराम और उसके सौतेले भाई जितेंद्र का झगड़ा हो रहा था। लज्जाराम ने देशी रायफल से फायर किया, जिससे चौपाल पर खेल रहे उसके बेटे अर्पित की मौत हो गई। अलबेले ने पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट कराई है। 
विज्ञापन

मूसाझाग के ही गांव रम्पुरा कलां में दामाद ने ससुर को गोली से उड़ा दिया। बरेली के आंवला थाने के गांव बझेड़ा निवासी ओमप्रकाश बुधवार शाम अपनी बेटी विनीता की विदा कराने आए थे। तकरार पर दामाद सतीश मौर्य ने उन्हें तमंचे से गोली मार दी और फरार हो गया। 
सहसवान के गांव बसौलिया में बुधवार सुबह फरीद खां की 17 साल की बेटी तंजीम को गोली मार दी गई। फरीद खां ने गांव निवासी वसीम आदि पांच लोगों पर प्लाट की रंजिश में घर में घुसकर फायरिंग कर बेटी की हत्या करने का आरोप लगाया। 
बिल्सी के निजामपुर निवासी तोताराम (35) का शव हैदलपुर में बिजनौर हाईवे किनारे लहूलुहान हालत में पड़ा मिला। उसके परिवार ने मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों की मदद से हाईवे जाम कर दिया। पुलिस पहुंची तो आरोप लगाया कि तोताराम पड़ोसी गांव उलैया के प्रधान मनु का ट्रैक्टर चलाता था। प्रधान मंगलवार शाम संभल ले जाने को उसे घर से बुलाकर ले गए थे। उन्हीं ने हत्या कर शव को इस तरह फिंकवाया है कि मामला आत्महत्या का लगे। पुलिस ने जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया। 

शहर, मूसाझाग और सहसवान में हत्या की घटनाएं हुई हैं। पुलिस सभी में रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई कर रही है। बिल्सी की घटना एक्सीडेंट है। हर मामले की निष्पक्षता से 
विज्ञापन

विवेचना की जाएगी। हत्यारे जल्दी गिरफ्त में होंगे। - चंद्रप्रकाश, एसएसपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें