फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: शहर से लेकर देहात तक ट्रिपिंग से बेहाल रहे पांच लाख लोग

Fri, 12 Jul 2024 04:56 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
विज्ञापन
मई गांव में खराब ट्रांसफार्मर दिखाते ग्रामीण। संवाद
विज्ञापन
बदायूं। शहर में बार-बार ट्रिपिंग की समस्या को अभियंता सुधार नहीं पा रहे हैं। शहर के तीन लाख लोग पसीना बहाने को मजबूर हो रहे हैं। देहात क्षेत्र में बिजली कटौती ने लोगों को बेहाल कर रखा है। शिकायत के सात दिन बाद भी बिसौली के मई गांव का ट्रांसफार्मर नहीं बदला जा सका है। उघैती में बृहस्पतिवार को भी सात घंटे की अघोषित बिजली कटौती हुई। बारिश बंद होने के बाद से ही उमस भरी गर्मी में जिले के पांच लाख लोग बृहस्पतिवार को बेहाल रहे।
विज्ञापन

उघैती। क्षेत्र के सब स्टेशन से बृहस्पतिवार को भी सात घंटे बिजली गुल रही। बाकी का समय बार-बार ट्रिपिंग में खराब होता रहा। क्षेत्र के 40 गांव के करीब 50 हजार लोग पसीना बहाने को मजबूर हो रहे हैं। उमस भरी गर्मी से लोगों का बुरा हाल है। शिकायतों के बाद भी बिजली विभाग के लोग सुनने को तैयार नहीं हैं।
आसफपुर विद्युत उपकेंद्र के करेंगी (ग्रामीण) फीडर को 18 घंटे बिजली आपूर्ति का शेड्यूल कागजों पर लागू है। हकीकत में 14-15 घंटे का औसत है। इसमें भी लगातार बिजली नहीं मिलती है। सबसे बड़ी समस्या कुछ संविदाकर्मियों की वजह से है, जिन्होंने अपने निजी फायदे के लिए एग्रीकल्चर फीडर की आपूर्ति वाले नलकूपों की बिजली को ग्रामीण फीडर से जोड़ दिया है। इससे 12 गांवों में लो-वोल्टेज की समस्या है। समस्या बृहस्पतिवार को भी जस की तस रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें