घटना की सूचना मिलते ही पुलिसकर्मी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने राहगीरों और अन्य कांवड़ियों की मदद से घायलों कांवड़ियों को एंबुलेंस के जरिये राजकीय मेडिकल कॉलेज पहुंचवा दिया। घायल कांवड़ियों में दीपक (14) पुत्र ब्रजपाल और अजय (16) पुत्र साहब सिंह को भर्ती कर लिया गया। तीन कांवड़ियों के मामूली चोट आने पर उन्हें घर भेज दिया गया। प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार सिंह ने बताया कि किसी भी कांवड़िया को कोई खास चोट नहीं है। दोपहर परिवार के लोग उन्हें अपने साथ घर ले गए।