फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पथराव में तीन महिलाओं समेत दोनों पक्षों के पांच लोग घायल

Sat, 30 Jan 2016 08:09 PM IST
दबतोरी।
विज्ञापन
विज्ञापन
गांव दबतोरा में दो सरकारी हैंडपंप लगे हैं। इनमें एक हैंडपंप खराब पड़ा है। दूसरे हैंडपंप पर शुक्रवार सुबह गांव के हनीफ का पुत्र अनीस (16) नहा रहा था। इसी दौरान हैंडपंप की चेन खराब हो गई। पड़ोस में रहने वाले लोगों ने इसका विरोध करते हुए अनीस से शाम तक हैंडपंप ठीक कराने को कहा। उस समय तो मामला शांत हो गया। आरोप है कि शनिवार सुबह तक हैंडपंप ठीक नहीं हुआ तो पड़ोस के जाहिद, आलेहसन समेत कई लोगों ने अनीस के घर पर धावा बोल दिया।
विज्ञापन

इस दौरान अनीस पक्ष के लोगों ने भी पथराव कर दिया। दोनों ओर से जमकर पथराव हुआ। घरों में घुसकर तोड़फोड़ की गई। बात बढ़ने पर दोनों ओर से हवाई फायरिंग भी हुई। पथराव में हनीफ पक्ष के अनीस समेत शान मोहम्मद पुत्र अबरार, फरीदन पत्नी इशरार और दूसरे पक्ष की शायरा बेगम पत्नी आले हसन, गुलशन पत्नी जाहिद घायल हो गए। इनमें तीन लोगों को बदायूं रेफर किया गया है। पुलिस ने मौके से छह लोगों को हिरासत में लिया है। दोनों पक्षों की ओर से फिलहाल पुलिस ने एनसीआर दर्ज कर ली है। एसओ कश्मीर सिंह ने बताया कि मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद मुकदमा तरमीम किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें