यज्ञ हवन कुंड़ में आहुति देते यजमान। संवाद
बदायूं। वजीरगंज बलॉक के गांव बगरैन में पांच दिवसीय लक्ष्मी नारायण महा यज्ञ का सोमवार को शुभारंभ हुआ। इससे पहले महिलाओं ने कलश यात्रा निकाली। महंत कन्हैया दास ने बताया कि यज्ञ का आयोजन 26 फरवरी से एक मार्च तक वैदिक रीति से किया जाएगा। इस मौके पर यज्ञ आचार्य सचिन शर्मा, कुलदीप शर्मा, सुशांत शर्मा, मोहित शर्मा और समस्त ग्रामवासी मौजूद रहे। संवाद