कलश यात्रा निकालती महिलाएं। संवाद
बिल्सी। क्षेत्र के गांव बेहटा गुंसाई में स्वरुपपुर रोड पर स्थित एक बाग में पांच दिवसीय श्री लक्ष्मी नारायण धन वर्षा महायज्ञ से पहले गांव की महिलाओं ने पीत वस्त्र धारण कर कलश यात्रा को धूमधाम से निकाला। आचार्य पंडित प्रमोद शास्त्री ने कलश स्थापित कराए। इस मौके पर आचार्य प्रमोद, दीपक, परमानंद, शोभा, पूनम, सुनीता, साक्षी, सुनीता शर्मा, रजनीपुरी, पुष्पा प्रजापति, सलोनी गोस्वामी, गौरी पुरी, बालकिशन गुप्ता आदि मौजूद रहे। संवाद