फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: पांच शिकायतें आईं, नहीं हुआ एक का भी निस्तारण

विज्ञापन
सिविल लाइंस थाने में ​फरियादियों की ​शिकायतें सुनते डीएम,एसएसपी।स्रोत-प्रशासन - फोटो : udhampur
विज्ञापन
बदायूं। डीएम अवनीश राय की अध्यक्षता में थाना सिविल लाइंस में शनिवार को समाधान दिवस का आयोजन हुआ। इसमें पांच शिकायतें आईं लेकिन मौके पर एक का भी समाधान नहीं हुआ। डीएम ने फरियादियों को जल्द ही समस्या का निस्तारण कराने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

डीएम अवनीश राय ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि यहां जाे भी फरियादी आता है, वह बड़ी आस व न्याय की उम्मीद लेकर आता है। इसलिए फरियादियों को गंभीरतापूर्वक सुने और उनकी शिकायतों का निस्तारण करें। उन्होंने कहा कि इसमें मुख्य जिम्मेदारी पुलिस की है। उन्होंने पुलिस कर्मियों को अपने दायित्वों का निर्वाहन सही ढंग से करते हुए आमजन से बेहतर समन्वय व संवाद स्थापित करने के निर्देश दिए। उन्होंने भूमि संबंधी मामलों के निस्तारण के लिए पुलिस व राजस्व विभाग के अधिकारियों की संयुक्त टीम बनाकर मौके पर जाकर शिकायतकर्ता के सम्मुख निस्तारण कराने के निर्देश दिए। इस मौके पर एसएसपी डॉ. बृजेश कुमार सिंह सहित कई अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें