फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: क्रिकेट के विवाद में किसान की हत्या के मामले में पांच पर केस

विज्ञापन
कुंवरपाल का शव गांव पहुंचने पर कुंवरपाल के घर पर लगी भीड़। संवाद
विज्ञापन
इस्लामनगर। जगदीशपुर गांव में किसान कुंवरपाल की हत्या के मामले में पुलिस ने मृतक के भाई नरेश कुमार की तहरीर पर पांच लोगों, गांव निवासी मोर सिंह, उसकी पत्नी अनारदेई, पुत्र रामखिलाड़ी, पुत्री वेदवती और दामाद हरिकिशन, के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन


दो वर्ष पूर्व क्रिकेट खेलने को लेकर हुए विवाद के बाद दोनों पक्षों के बीच रंजिश के चलते आरोपियों ने घर में घुसकर कुंवरपाल पर लाठी-डंडों और फावड़े से हमला कर दिया। हमले में कुंवरपाल गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे परिजनों के साथ राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
ग्रामीणों ने बताया कि कुंवरपाल के पास चार बीघा जमीन थी। खेती करने के साथ पशुपालन कर परिवार का भरण-पोषण किया करता था। उसके दो बेटे और एक बेटी पढ़ाई कर रही है। विवाद के बाद से वह आरोपियों से दूरी बनाकर रहता था। टकराव से बचने के लिए खेतों तक दूसरे रास्ते से आता-जाता था। बावजूद इसके उस पर हमला कर दिया गया।
विज्ञापन

रविवार देर शाम पोस्टमॉर्टम के बाद कुंवरपाल का शव गांव में पहुंचा तो परिजनों में कोहराम मच गया। बड़ी संख्या में ग्रामीणों और रिश्तेदारों की मौजूदगी में श्मशान घाट पर उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है।
विज्ञापन


मामले में केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की तलाश में टीम दबिश दे रही है। शीघ्र ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा। - आलोक सिद्धू, सीओ बिल्सी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें