ये आरोपी हुए गिरफ्तार
- विवेक निवासी गोविंद नगला, थाना मूसाझाग (वर्चुअल नाम – राजीव)
- आकांक्षा पटेल निवासी बरातेगदार, थाना सिविल लाइन (वर्चुअल नाम – रिया शर्मा)
- अंशू पटेल निवासी लखनपुर, थाना सिविल लाइन (वर्चुअल नाम – रिया शर्मा)
- ईशा साहू निवासी नगर पंचायत गुलड़िया वार्ड-9, थाना मूसाझाग (वर्चुअल नाम – नाव्या शर्मा/कृतिका शर्मा)
- मीनाक्षी निवासी बरामयखेड़ा, थाना उझानी (वर्चुअल नाम – निधि शर्मा)
बरामदगी
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक लैपटॉप, एक प्रिंटर, माउस, लैपटॉप चार्जर, सात स्मार्ट फोन, चार कीपैड मोबाइल, सात मोबाइल चार्जर, 23 सिम कार्ड, एचडीएफसी बैंक मुंबई की फर्जी स्टांप मोहर, हाजिरी रजिस्टर, चार कॉपियां और किरायानामा की फोटो कॉपी बरामद की है। सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है। पुलिस अब इनके नेटवर्क, बैंक खातों और अन्य संभावित सहयोगियों की भी जांच कर रही है।