फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: पहले नालों से हटेगा अतिक्रमण, फिर होगी तलीझाड़ सफाई

विज्ञापन
टिकटगंज में नाला चोक होने से हुआ जलभराव। संवाद
विज्ञापन
नगर पालिका प्रशासन ने टीम बनाई, जल्द शुरू होगा अभियान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बदायूं। इस बार पहले नालों से अतिक्रमण हटाया जाएगा, उसके बाद तलीझाड़ सफाई कराई जाएगी। इस संबंध में नगर पालिका प्रशासन ने टीम गठित की है, जो विशेष अभियान चलाएगी।
नगर पालिका प्रशासन की ओर से हर बार नालों की तलीझाड़ सफाई के नाम पर औपचारिकता निभाई जाती हैं। नालों की सही से सफाई नहीं हो पाने के कारण बरसात होते ही शहर में जलभराव हो जाता है और लोगों को दिक्कत का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन

इस बार नगर पालिका प्रशासन ने बोर्ड की बैठक में सबसे पहले नालों की तलीझाड़ सफाई का प्रस्ताव पास किया। नालों की सफाई के लिए दो नई जेसीबी और मलबा ढोने के लिए ट्रैक्टर-ट्राॅली की खरीद की जा रही है। इसके साथ ही नगर पालिका प्रशासन ने अब नालों की तलीझाड़ सफाई की रूपरेखा तैयार की है। जिसमें पहले अतिक्रमण हटाने के बाद ही अभियान शुरू करने की बात की गई है।
विज्ञापन

-
अभियान में जुटेंगे 300 सफाईकर्मी
शहर में जलभराव की मुख्य वजह यहां के चोक पड़े नाले हैं। अतिक्रमण हटाने के बाद करीब तीन सौ कर्मचारी नालों की सफाई करेंगे। यही नहीं बारिश के दौरान जहां भी जलभराव की समस्या सामने आएगी वहां यह तुरंत पहुंचेंगे।
-
नालों की तलीझाड़ सफाई से पहले नालों से अतिक्रमण हटाया जाएगा। इसके लिए दो जेसीबी और खरीदी जा रही हैं। इसके अलावा टीमों का गठन भी किया जा रहा है।
- डॉ. दीप कुमार, ईओ नगर पालिका परिषद
-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें