फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: स्वास्थ्यकर्मियों का कार्य बहिष्कार स्थगित

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। नई स्थानांतरण नीति के विरोध में कार्य बहिष्कार कर रहे स्वास्थ्यकर्मियों की मांगों को पूरा करने का आश्वासन मिला है। आश्वासन मिलने के बाद स्वास्थ्यकर्मियों ने कार्य बहिष्कार स्थगित कर दिया है। उनका कहना है कि अगर उनकी समस्या का जल्द समाधान नहीं किया गया तो वह फिर आंदोलन की रणनीति तैयार करेंगे।
विज्ञापन

चिकित्सा स्वास्थ्य महासंघ के प्रांतीय आह्वान पर जिला अस्पताल में पैरामेडिकल स्टाफ ने सुबह आठ से 10 बजे तक कार्य बहिष्कार शुरू किया था। इससे जिला अस्पताल में मरीजों को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा था। कर्मचारियों ने रोजाना दो घंटे तक कार्य बहिष्कार का एलान किया था। रविवार को डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष प्रदीप चतुर्वेदी ने बताया कि नई स्थानांतरण नीति के विरोध में कार्य बहिष्कार चल रहा था। उनकी मांगों को मानने का आश्वासन दिया गया है। इस वजह से कार्य बहिष्कार स्थगित कर दिया गया है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें