फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: पहले बेची, फिर खुद ही चोरी कर ली कार

विज्ञापन
विज्ञापन
उझानी। घर के बाहर खड़ी कार शुक्रवार रात चोरी हो गई। सुबह में इसकी जानकारी लगने पर विक्रेता की भूमिका पर शक जताते हुए पुलिस से शिकायत की तो कार बरामद कर ली गई। पुलिस ने आरोपी कार विक्रेता को दबोचकर उसे कोर्ट में पेश किया।
विज्ञापन

बाजारकलां मोहल्ला निवासी कंप्यूटर सेंटर संचालक संजीव कुमार ने गद्दीटोला मोहल्ले के फरहान से पिछले दिनों कार खरीदी थी। संजीव ने कार अपने नाम पर ट्रांसफर नहीं कराई थी। शुक्रवार रात कार संजीव के घर के सामने से चोरी हो गई। सुबह में जब कार नजर नहीं आई तो संजीव ने फरहान पर शक जताते हुए पुलिस से शिकायत की।
संजीव को पता था कि कार की दूसरी चाबी फरहान के पास है। शिकायत के बाद पुलिस ने शनिवार शाम आरोपी फरहान को दबोच लिया। उसकी निशानदेही पर एक सुनसान इलाके से कार बरामद कर ली गई। हालांकि फरहान ने मामला कार के अभिलेख ट्रांसफर न कराए जाने का बताया है। खरीदार ने उसके खिलाफ कार चोरी कर ले जाने की नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने आरोपी फरहान को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार सिंह ने बताया कि फरहान की भूमिका पर शुरू में संदेह हो गया था। इसके अलावा नझियाई मोहल्ला निवासी मनोज कश्यप को चाकू और कादरचौक थाना क्षेत्र के गांव बमनौसी निवासी अनिल कुमार को तमंचा समेत गिरफ्ताार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें