पुलिस की अंतरजनपदीय क्रीड़ा प्रतियोगिता का समापन
पुलिस परेड ग्राउंड पर चल रही पुलिस की अंतरजनपदीय क्रीड़ा प्रतियोगिता का मंगलवार को समापन हो गया। एसएसपी चंद्र प्रकाश और एसपी देहात संजय राय ने विजयी खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। बॉक्सिंग प्रतियोगिता में बदायूं की महिला और पुरुष वर्ग दोनों टीमें अव्वल रहीं। वहीं कबड्डी में मुरादाबाद ने बाजी मारी। बदायूं को दूसरा स्थान मिला। प्रतियागिता में आठ जिलों की टीमें शामिल थीं। प्रतियागिता के समापन के दौरान एसएसपी चंद्र प्रकाश ने खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। तीन दिवसीय प्रतियोगिता में भारोत्तोलन में बरेली की टीम पहले स्थान पर रही। कुश्ती में बिजनौर की टीम ने बाजी मारी। बॉक्सिंग प्रतियोगिता में मुरादाबाद की टीम दूसरे स्थान पर रही। विजयी टीमों और खिलाड़ियों को एसएसपी चंद्र प्रकाश ने पुरस्कृत किया।