फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बॉक्सिंग में पहले, कबड्डी में  दूसरे नंबर पर रही बदायूं टीम

Tue, 16 May 2017 11:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो       बदायूं।
विज्ञापन
ख्‍ाेल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पुलिस की अंतरजनपदीय क्रीड़ा प्रतियोगिता का समापन      
विज्ञापन

पुलिस परेड ग्राउंड पर चल रही पुलिस की अंतरजनपदीय क्रीड़ा प्रतियोगिता का मंगलवार को समापन हो गया। एसएसपी चंद्र प्रकाश और एसपी देहात संजय राय ने विजयी खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। बॉक्सिंग प्रतियोगिता में बदायूं की महिला और पुरुष वर्ग दोनों टीमें अव्वल रहीं। वहीं कबड्डी में मुरादाबाद ने बाजी मारी। बदायूं को दूसरा स्थान मिला। प्रतियागिता में आठ जिलों की टीमें शामिल थीं।       प्रतियागिता के समापन के दौरान एसएसपी चंद्र प्रकाश ने खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। तीन दिवसीय प्रतियोगिता में भारोत्तोलन में बरेली की टीम पहले स्थान पर रही। कुश्ती में बिजनौर की टीम ने बाजी मारी। बॉक्सिंग प्रतियोगिता में मुरादाबाद की टीम दूसरे स्थान पर रही। विजयी टीमों और खिलाड़ियों को एसएसपी चंद्र प्रकाश ने पुरस्कृत किया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें