फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिनावर के पौगौटिया में दो पक्षों के बीच फायरिंग, सात लोगों पर एफआईआर

विज्ञापन
विज्ञापन
बिनावर (बदायूं)। बिनावर थाना क्षेत्र के ग्राम पौगौटिया में एक बार फिर दो पक्ष आमने-सामने आ गए। उनके बीच जमकर फायरिंग हो गई। इस पर पुलिस ने एक पक्ष के सात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। जबकि 14 लोगों का शांतिभंग की आशंका में चालान किया गया।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के ग्राम पौगौटिया निवासी मुन्ने अली, नाजिम और दूसरे पक्ष के गफ्फार अली, इरफान के बीच मंगलवार सुबह बहस हो गई। वह एक-दूसरे के प्रत्याशियों के जीतने को लेकर बहस कर रहे थे। उनमें बात इतनी बढ़ गई कि उनके बीच गाली गलौज हो गई। फिर उनमें मारपीट हो गई। इससे उनके परिवार वाले मौके पर आ गए। वह अपने-अपने घरों से असलहे निकाल लाए और उन्होंने जबरदस्त फायरिंग कर दी। इससे गांव के लोग मौके से भाग खड़े हुए। उसी दौरान किसी ने थाना पुलिस को सूचना दे दी। जिससे एसओ अनूप कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। उन्होंने घेराबंदी करते हुए दोनों पक्षों के 14 लोगों को पकड़ लिया। जबकि कई लोग भागने में सफल रहे।
पुलिस आरोपियों को थाने ले गई, जहां देर शाम तक उन्हें थाने में बैठाए रखा। शाम के समय मुन्ने अली की तहरीर पर सात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई। इसके बाद दोनों पक्षों के लोगों का शांतिभंग की आशंका में चालान कर दिया गया। एसओ अनूप कुमार ने बताया कि एक पक्ष की तहरीर पर एफआईआर हुई है। इसमें दोनों पक्षों के 14 लोगों का चालान किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें