फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशे में धुत बरातियों ने की फायरिंग, गांव वालों से हुई मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
दातागंज (बदायूं)। कोतवाली क्षेत्र के गांव धरेली में नशे में धुत बरातियों को तमंचे पर डिस्को गाने पर फायरिंग करना महंगा पड़ गया। शादी समारोह में शामिल होने आए गांव वालों ने बरातियों की जमकर धुनाई कर दी। मारपीट में दोनों पक्षों के 12 से ज्यादा लोग घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल दो लोगों को उपचार के लिए हायर सेंटर भेजा गया जबकि बाकी का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर किया जा रहा है। पुलिस के पहुंचने के बाद मामला शांत हुआ जिसके बाद फेरे हुए। लड़की पक्ष की ओर से अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

पुलिस अनुसार गांव धरेली निवासी संजीव की बेटी की गुरुवार रात बरेली के थाना भमोरा क्षेत्र के गांव मुझियाना से बारात आई थी। बरात चढ़ने के समय डीजे पर तमंचे पे डिस्को गीत चल रहा था। कई बराती भी नशे में धुत हाथ में तमंचा लेकर डांस कर रहे थे। प्रत्यक्षदर्शी बताते हैं कि उन बरातियों ने गाने पर तमंचे से फायरिंग शुरू कर दी। इससे गांव के लोगों में अफरातफरी मच गई। गांव के कुछ लोगों ने फायरिंग का विरोध किया। इसपर नशे में धुत बराती गाली गलौज करने लगे। इसी को लेकर विवाद बढ़ा। दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गई। इसमें कन्या पक्ष के राकेश, गौरी, काकुल, खुट्टी आदि समेत कई लोग घायल हो गए। किसी ने इसकी सूचना पुलिस को दी। तब तक हंगामा करने वाले भाग गए थे। पुलिस के पहुंचने पर मामला शांत हो गया। पुलिस ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भेज दिया। गंभीर घायल दो लोगों को हायर सेंटर भेजा गया है। इस मामले में संजीव की ओर से अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट लिखाई गई है। पुलिस के आने के बाद फेरे भी पड़ गई।
दूल्हे ने छिपकर खुद को बचाया
मारपीट के दौरान दूल्हा छिप कर बैठ गया। पुलिस ने देखा कि दूल्हा घटना के वक्त छिपकर बैठ गया था। पुलिस को दूल्हे ने बताया कि वह सुरक्षित रहा, उससे किसी तरह की मारपीट नहीं हुई है।
विज्ञापन

खबर मिलने के बाद पुलिस गांव पहुंच गई। मारपीट का मामला निकला। कन्या पक्ष की ओर से रिपोर्ट लिखी गई है। पुलिस के पहुंचने के बाद मामला शांत हो गया और भांवरों की रस्म पूरी हो गई।
विज्ञापन

एसके सिंह, सीओ दातागंज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें