फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: बच्चों के विवाद में दो पक्षों में फायरिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
सिलहरी। बच्चों के विवाद में कहासुनी के बाद फायरिंग हो गई। पुलिस ने चार लोगों को हिरासत में लेकर शांति भंग में चालान कर दिया। जांच के बाद मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई करने की बात पुलिस कह रही है।
विज्ञापन



सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के गांव आलमपुर में ग्राम प्रधान वारी मियां और दूसरे पक्ष के शोहराब के बच्चों में शुक्रवार शाम को विवाद हो गया। देर रात दोनों पक्षों के बड़े आमने-सामने आ गए। पहले दोनों ओर से कहासुनी शुरू हुई, उसके बाद कई राउंड फायरिंग की गई। इससे गांव में दहशत फैल गई।
दहशत के कारण लोग अपने-अपने घरों में घुस गए। फायरिंग में कोई हताहत नहीं हुआ। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और दोनों पक्षों से ग्राम प्रधान वारी मियां, रियासत अली, शोहराब ,आकिब उर्फ बब्लू को हिरासत में ले लिया। शनिवार को चारों का शांति भंग में चालान कर दिया।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर मनोज कुमार ने बताया कि फायरिंग की बात सामने आई है। जांच की जा रही है। चार लोगों का शांति भंग में चालान किया गया है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें