फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: आयुर्वेदिक अस्पताल में अग्निशमन व्यवस्था फेल, एक्सपायर्ड फायर सिलिंडर बने खतरा

Sun, 28 Dec 2025 01:48 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
विज्ञापन
आयुर्वेदिक अस्पताल में लगा एक्सपायर फायर सिलिंडर। संवाद
विज्ञापन
बदायूं। जिला आयुर्वेदिक अस्पताल में अग्निशमन व्यवस्था पूरी तरह से लापरवाही की भेंट चढ़ी हुई है। अस्पताल परिसर में आग से बचाव के लिए लगाए गए फायर सिलिंडर एक साल पहले ही एक्सपायर हो चुके हैं, लेकिन इसके बावजूद उन्हें अब तक बदला नहीं गया है। यह स्थिति मरीजों, उनके तीमारदारों और अस्पताल कर्मियों की सुरक्षा के लिहाज से बेहद चिंताजनक है।
विज्ञापन

जिला आयुर्वेदिक अस्पताल में रोजाना बड़ी संख्या में मरीज उपचार के लिए पहुंचते हैं। इसके अलावा यहां आयुर्वेदिक दवाइयों का भंडारण भी रहता है। इनमें कुछ दवाएं ज्वलनशील श्रेणी में आती हैं। ऐसे में यदि किसी कारण से आग लग जाती है और फायर सिलिंडर काम न करें, तो बड़ा हादसा हो सकता है।
अस्पताल में लगे अधिकतर फायर सिलिंडरों की वैधता एक साल पहले ही समाप्त हो चुकी है।नियमानुसार इनकी समय-समय पर जांच और रिफिलिंग जरूरी होती है, लेकिन जिम्मेदार अधिकारियों की अनदेखी के चलते यह कार्य नहीं किया गया। यहां तक कि सिलिंडरों पर लगी एक्सपायरी डेट की पर्चियां भी साफ तौर पर बताती हैं कि वे उपयोग के लायक नहीं रहे। मरीज गुलफाम, शफीक का कहना है कि अस्पताल प्रशासन केवल कागजों में ही व्यवस्थाएं पूरी दिखाता है। जबकि जमीनी हकीकत कुछ और है।

आयुर्वेदिक अस्पताल में लगा एक्सपायर फायर सिलिंडर। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें