फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: दिवाली पर बिक गए पांच करोड़ रुपये से अधिक के पटाखे

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। इस दिवाली पर करीब पांच करोड़ रुपये के पटाखे बिक गए। पटाखा कारोबारियों के मुताबिक, लोगों ने जमकर पटाखे खरीदे। यही कारण रहा कि पांच करोड़ से अधिक के पटाखे बिक गए। अकेले बदायूं शहर में ही दो करोड़ से ज्यादा के पटाखे बिक्री की बात कही जा रही है। पटाखे इस बार खासे महंगे भी थे। इस बार पटाखे खरीदने गए लोग कम से कम एक से डेढ़ हजार रुपये खर्च करके लौटे। अनुमानन लोगों ने आठ-दस हजार रुपये तक की आतिशबाजी खरीदी।
विज्ञापन


शहर के एचपी मैदान में पटाखा बाजार सजाया गया। जहां प्रशासन की अनुमति से करीब 70 से अधिक दुकानें लगीं, जिन पर पटाखों की बिक्री हुई। इसके अलावा जिले में 400 स्थानों पर पटाखा बाजार लगा। शहर के साथ ही बिसौली, वजीरगंज, बिल्सी, सहसवान, दातागंज, बिनावर, अलापुर, कादरचौक, उझानी, इस्स्लामनगर आदि जगहों पर पटाखों की दुकानें लगीं। जिन पर लोग खरीदारी के लिए पहुंचे। ग्रामीण क्षेत्रों में भी खूब पटाखे खरीदे और जलाए गए।
पूरा कारोबार पांच करोड़ रुपये के पार पहुंच गया। सिटी मजिस्ट्रेट सुरेश सिंह पाल ने बताया कि शहर समेत करीब 400 दुकानें पटाखे की लगीं, कारोबार करीब पांच करोड़ से अधिक का होने का अनुमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें