फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: पटाखे 20 फीसदी महंगे, 15 करोड़ रुपये के कारोबार का अनुमान

विज्ञापन
बदायूं शहर के एआरटीओ रोड पर लगे पटाखा बाजार में सजी दुकान। संवाद
विज्ञापन
बदायूं। स्टेडियम के पास पटाखा बाजार सज चुका है। ग्राहकों की भीड़ भी उमड़ने लगी है। दैनिक उपयोग की चीजों के साथ पटाखों पर भी महंगाई है। इस बार पटाखा खरीदने के लिए लोगों को पिछले साल की तुलना में 20 प्रतिशत ज्यादा धनराशि खर्च करनी पड़ेगी। जिलेभर की पांच तहसील मुख्यालयों पर 250 दुकानें सज चुकी हैं। रविवार तक करीब 15 करोड़ रुपये के कारोबार का अनुमान है।
विज्ञापन

पटाखा व्यापारी अखिलेश पटेल ने बताया कि इस बार बाजार में कई नए पटाखे आए हैं। इसमें बम चटाई खूब पसंद की जा रही है। इस तरह के बम डेढ़ दशक पहले तक खूब बिका करते थे। बच्चों को आकर्षित करने के लिए कई अन्य आइटम भी आए हैं। पाइप वाली फुलझड़ी बच्चे खूब पसंद कर रहे हैं। अन्य पटाखा व्यापारियों ने बताया कि पीकॉक (मोर) पटाखा में मोर के पंख की तरह सतरंगी डिजाइन और रोशनी बिखर रही है। हेलीकॉप्टर और बटरफ्लाई पटाखे भी खूब बिक रहे हैं। तितली जैसे फैंसी पटाखे बच्चों को आकर्षित कर रहे हैं।
मिसाइल पटाखे में एक बार आग लगाने पर करीब 300 मिसाइलें क्रमवार निकलेंगी। सात अलग-अलग रंग भी दिखाई देंगे। ड्रोन बम और स्काई शॉट्स भी आए हैं। आसमान में रोशनी करने के लिए 12 से लेकर 240 शॉट्स और नए डिजाइन वाले स्काई शॉट्स आए हैं। वहीं, पटाखा बाजार में अग्निशमन विभाग की टीम तैनात कर दी गई है। मानकों का पालन करते हुए दुकानें लगाई गई हैं।
विज्ञापन


शहर से पांच किमी दूर पटाखा बाजार, ग्राहकों को होगी दिक्कत
इस बार पटाखा बाजार शहर से पांच किमी दूर एआरटीओ रोड पर स्टेडियम के पास लगा है। ऐसे में ग्राहकों के लिए पटाखा बाजार पहुंचने में दिक्कत हो सकती है। टेंपो या ई-रिक्शा से जाने पर रुपये और समय दोनों खर्च होंगे।
-



अस्थायी पटाखा बाजार का सीओ ने किया निरीक्षण



बदायूं। सीओ सिटी सुमेध मिलिंद जाधव ने शुक्रवार को सिविल लाइंस क्षेत्र के लौड़ा बहेड़ी में तीन दिनों के लिए लगाए जा रहे अस्थायी पटाखा बाजार का निरीक्षण किया। सीओ ने दुकानदारों को निर्धारित नियमों के तहत ही आतिशबाजी की बिक्री करने और दुकानों के आसपास सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम रखने के निर्देश दिए। साथ ही आग से बचाव के लिए अग्निशमन उपकरणों की उपलब्धता सुनिश्चित करने को कहा। पुलिस को बाजार में भीड़ नियंत्रण और नियमित निगरानी रखने के निर्देश दिए, ताकि त्योहार के दौरान किसी तरह की अप्रिय घटना न हो। संवाद

बदायूं शहर के एआरटीओ रोड पर लगे पटाखा बाजार में सजी दुकान। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें