फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शॉर्ट सर्किट से सब्जी मंडी गेट पर लगी आग, मची अफरातफरी

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। बृहस्पतिवार दोपहर शहर के बीच स्थित सब्जी मंडी गेट पर अचानक शॉर्ट सर्किट से आग लग गई, जिससे अफरातफरी का माहौल बन गया। गनीमत रही कि चौराहे पर पुलिस बल मौजूद था, जिससे आग पर काबू पा लिया गया। हादसे में कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ।
विज्ञापन

यह हादसा गुरुवार दोपहर करीब डेढ़ बजे हुआ। उस समय सदर कोतवाली क्षेत्र में स्थित सब्जी मंडी के पूर्वी गेट पर अचानक बिजली के तारों में शॉर्टसर्किट से आग लग गई। बताते हैं शॉर्ट सर्किट से गेट पर लगे बैनर और बोर्ड जलने लगे। उस समय एक व्यक्ति उधर से गुजर रहा था। उसने आग लगते देखकर तुरंत घंटाघर चौराहे पर मौजूद पुलिस को सूचना दी। जिससे पुलिस बल घटनास्थल की ओर दौड़ पड़ा। कुछ देर बाद कोतवाली इंस्पेक्टर ओमकार सिंह भी पहुंच गए। उन्होंने तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचना दी। जिससे फायरब्रिगेड भी मौके पर पहुंच गई लेकिन तब तक पुलिस ने आग पर काबू पा लिया। बताते हैं कि शॉर्ट सर्किट से सिर्फ बैनर और बोर्ड जला था। कोई ज्यादा नुकसान नहीं हुआ है। अगर पुलिस मौके पर नहीं पहुंचती तो शायद आग आसपास दुकानों में फैल जाती। फिर आग की लपटें बुझाना मुश्किल हो सकता था। इसकी सूचना पर दुकानदार भी पहुंच गए। आग पर काबू देखकर उन्होंने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें