फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सकरी कासिमपुर में घर में लगी आग, बच्ची की जलकर मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कादरचौक (बदायूं)। थाना क्षेत्र के ग्राम सकरी कासिमपुर में शनिवार शाम एक घर में आग लग गई। इसमें एक बच्ची की जलकर मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। आग के कारणों का पता नहीं चला है।
विज्ञापन

ग्राम सकरी कासिमपुर निवासी कप्तान सिंह के घर में शनिवार शाम सात बजे अचानक आग लगी। घटना के वक्त वह खेत में गेहूं की कटाई कर रहे थे। परिवार के लोग घर में थे। जानकारी पर वह तत्काल घर पहुंचे। इस दौरान आग भयावह हो चुकी थी। परिवार के लोग चीख पुकार करते हुए बाहर भागे लेकिन उनकी छह माह की बेटी रिया गंभीर रूप से झुलस गई। इस पर परिवार के लोग उसे जिला अस्पताल ले गए। इधर, सूचना पर फायर बिग्रेड और पुलिस पहुंच गई। फायर बिग्रेड टीम ने आग को काबू किया। तब तक घर में रखा सामान और 25 हजार नकद जल गया।
कप्तान सिंह के अनुसार रात करीब 12 बजे बच्ची की इलाज के दौरान मौत हो गई। सूचना पर थाना पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। इस हादसे से बच्ची के परिवार में कोहराम मचा हुआ है। एसओ ऋषिपाल सिंह ने बताया घर में आग लगने से बच्ची झुलसी थी। इससे उसकी मौत हो गई। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। इधर, रविवार को राजस्व विभाग के अधिकारियों ने क्षति का आकलन किया। परिवार वालों को आर्थिक सहायता दिलाने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें