उझानी में अग्निशमन यंत्र से आग बुझाता युवक। संवाद
- फोटो : लुहेड़ी गांव में तेज आंधी में टूटकर गिरे पेड़ से क्षतिग्रस्त मकान। संवाद
- घंटाघर के पास है ज्वैलरी का शोरूम, अग्निशमन यंत्र से पाया काबू
- चाय विक्रेता की सूझबूझ से टला हादसा, मची अफरातफरी
फोटो- 1
संवाद न्यूज एजेंसी
उझानी। घंटाघर चौराहे के पास ज्वैलरी के शोरूम के गेट पर लगे बिजली मीटर में एक बार फिर आग लग गई। केबल जली तो आग की लपटें पड़ोसी इलेक्ट्रॉनिक सामान की दुकान तक पहुंच गईं। पड़ोसी दुकानदार ने अपना काफी सामान समेट लिया। चाय विक्रेता की सूझबूझ से आग पर काबू पा लिया।
मामला रविवार करीब 11 बजे का है। घंटाघर के पास स्थित अंकुर गोयल के ज्वैलरी शोरूम के बाहर लगे बिजली मीटर में धुआं उठने के साथ ही केबल भी जलने लग गई। कर्मचारी ने फोन कर शोरूम मालिक को बुला लिया। उसी दौरान लपटें उठती देख पड़ोस में इलेक्ट्रॉनिक सामान के दुकानदार आलोक गुप्ता को भी डर सताया तो उसने टीवी, फ्रिज और अन्य सामान हटा लिया। शोरूम के कर्मचारियों के आग बुझाने में नाकाम होने पर चाय विक्रेता ने अग्निशमन यंत्र का इस्तेमाल कर काबू पा लिया।
चश्मदीदों ने बताया कि चाय विक्रेता ने अग्निशमन यंत्र का इस्तेमाल करने में सूझबूझ नहीं दिखाई होती आग ज्वैलरी के शोरूम और पड़ोस की दुकान में लग सकती थी। पड़ोस के दुकानदारों का कहना है कि शोरूम के इलेक्ट्रॉनिक मीटर में पिछले महीने भी आग लग गई थी। तब भी राहगीरों की मदद से आग पर काबू पाया गया था। इंस्पेक्टर क्राइम गुड्डू सिंह भी आ गए। उन्होंने लोगों की भीड़ हटाकर आवागमन सुचारू कराया।