फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: मेंथा ऑयल फैक्टरी में लगी आग, देर रात तक धमाके से सहमे लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
उझानी के कूढ़ा नर्सिंगपुर : हादसे के समय 150 लोग काम कर रहे थे
विज्ञापन

आग बुझाने में दमकल की 5 गाड़ियां लगीं, डीएम ने कहा, सभी लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया
संवाद न्यूज एजेंसी
बदायूं। उझानी तहसील क्षेत्र में स्थित एक मेंथा ऑयल फैक्टरी में बुधवार रात आग लग गई। देर रात तक फैक्टरी के अंदर धमाके होते रहे। इससे आसपास के लोग सहम गए। हालांकि जानमाल के नुकसान की कोई खबर नहीं है। आग इतनी विकराल थी कि उसकी लपटें दूर-दूर तक दिखाई दे रही थीं और आसपास के घरों में रहने वाले लोग दहशत से बाहर निकल आए। एक बजे रात तक आग पर काबू नहीं पाया जा सका था।
डीएम अवनीश राय ने बताया कि आग लगने के वक्त फैक्टरी में 150 लोग काम कर रहे थे। सभी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। करनाल निवासी मजदूर शकील को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। सूचना पर डीएम अवनीश राय और एसएसपी ब्रजेश कुमार सिंह मौके पर पहुंच गए। घटनास्थल पर कई एंबुलेंस को तैयार रखा गया है। ताकि अगर कोई घायल हो तो उसे अस्पताल पहुंचाया जा सके। दमकल की पांच गाड़ियां आग बुझाने में जुटी हैं। दमकल कर्मियों को बदायूं और सहसवान से बुलाया गया है।
विज्ञापन

उझानी निवासी मनोज गोयल की कूढ़ा नर्सिंगपुर में 50 बीघा से ज्यादा के क्षेत्र में मेंथा ऑयल की फैक्टरी है। इसमें क्रिस्टल बनाया जाता है। यह फैक्टरी दिनरात चलती है।
बुधवार रात करीब 10:30 बजे फैक्टरी की प्रयोगशाला में अचानक धमका हुआ। इसके बाद आग की लपटें आसपास रहने वाले लोगों को दिखाई दीं। कुछ ही देर में एक के बाद एक तेज धमाके होने लगे। यह देख ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर थाना पुलिस पहुंची और कई एंबुलेंस को बुलवाया गया। आग इतनी भीषण थी कि रात 11 बजे तक कोई भी पुलिसकर्मी व दमकलकर्मी पास जाने की हिम्मत नहीं जुटा पाया।

पुलिस ने एहतियातन गांव को खाली कराया
पुलिस ने कूढ़ा नर्सिंगपुर गांव को एहतियातन खाली करा लिया है। पुलिस के मुताबिक फैक्टरी के अंदर अमोनिया गैस के सिलिंडरों का भंडारण किया गया है। जहरीली गैस के रिसाव की आशंका को देखते हुए प्रशासन ने गांव को खाली कराया है। गांव की आबादी तकरीबन 900 है। ये लोग उझानी, संजरपुर, हजरतगंज चले गए हैं। इन्हें बारातघर, ग्राम सचिवालय और धर्मशाला और मंदिर में ठहराया गया है।

कई मजदूर दीवार फांदकर निकले
एसडीएम मोहित कुमार सिंह ने बताया कि रात की पाली में तकरीबन 150 लोग फैक्टरी में काम कर रहे थे। आग लगने के बाद कई लोग फैक्टरी की दीवार फांदकर निकल गए। एसएसपी ने कहा कि अभी आग लगने के कारणों का पता नहीं चला है।
विज्ञापन

अस्पताल को अलर्ट कर दिया गया था
बदायूं मेडिकल कॉलेज में घायलों के इलाज के लिए दो सौ बेड तैयार कराए गए। देर रात तक आग नहीं बुझने के कारण 150 डॉक्टर और 200 नर्सिंग स्टाफ को अलर्ट मोड में रखा गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें