फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: परचून की दुकान में लगी आग, दो लाख का सामान जला

विज्ञापन
दुकान में लगी आग के बाद सामान को बाहर निकालते लोग। संवाद
विज्ञापन
बिल्सी। तहसील क्षेत्र के गांव खैरी निवासी शिशुपाल पुत्र ओमप्रकाश माहेश्वरी के घर के बराबर में ही परचून की दुकान है। वह रात को करीब दस बजे दुकान का ताला लगाकर घर चले गए।
विज्ञापन

रात करीब 12 बजे कुछ लोगों ने दुकान के अंदर से धुआं बाहर निकलता देखा तो सूचना शिशुपाल को दी। लोगों ने आग पर पानी डालकर उसे बुझाने का काफी प्रयास किया। मगर तब तक काफी सामान जल चुका था। हादसे में दो लाख से अधिक का नुकसान बताया जा रहा है। सूचना पर बृहस्पतिवार सुबह पहुंचे लेखपाल ने घटनास्थल का निरीक्षण कर हुए नुकसान का आकलन कर रिपोर्ट शासन को भेजी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें