बदायूं। मुजरिया थाना क्षेत्र के गांव ज्योरापारबारा के रहने वाले किसान जसवीर और सुम्मेरी ने बताया कि रविवार को उनके घरों में अचानक आग लग गई। इसमें लाखों रुपये कीमत का घरेलू सामान जल गया।
आग की लपटें देख मोहल्ला के लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया। जब तक आग पर काबू पाया गया तब तक घर का सभी सामान जल गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। आग लगने का सही कारण पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। संवाद