फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: ननाखेड़ा में तीन झोंपड़ियों में लगी आग, आठ पशु झुलसे

विज्ञापन
विज्ञापन
कछला। उझानी कोतवाली क्षेत्र के गांव ननाखेड़ा में सोमवार शाम अचानक तीन झोंपड़ियों में आग लग गई, जिसमें आठ पशु झुलस गए और हजारों रुपये के कृषि उपकरण जलकर राख हो गए। बाद में ग्रामीणों ने पंपसेट चलाकर जैसे-तैसे आग पर काबू पाया। इसकी सूचना पर पशु चिकित्सा विभाग की टीम पहुंच गई और झुलसे पशुओं का उपचार किया।
विज्ञापन

हादसा सोमवार शाम करीब चार बजे हुआ। ननाखेड़ा निवासी वीरावती पत्नी रामस्वरूप, कमला पत्नी रामभरोसे और वीरेंद्र कुमार की झोंपड़ी एक-दूसरे के नजदीक पड़ी थीं। बताते हैं कि सोमवार शाम कमला के बेटे की बरात जा रही थी। सभी लोग घर में बरात निकासी की तैयारियों में लगे थे। इसी दौरान अचानक उनकी झोंपड़ियों में आग लग गई। जैसे ही लोगों को इसके बारे में पता चला कि वह झोंपड़ियों की ओर दौड़ पड़े लेकिन तब तक आग की लपटों से एक भैंस, चार पड़िया और एक बैल समेत आठ पशु झुलस गए। उनकी झोंपड़ियों में कृषि यंत्र, इंजन, पाइप आदि सामान रखा था। वह सब सामान जलकर राख हो गया और एक बैलगाड़ी भी जल गई। ग्रामीणों ने तुरंत पंपसेट चलाकर आग पर काबू पाया। आग बुझाने के बाद ही कमला के बेटे की बरात प्रस्थान कर सकी।
इसकी सूचना पर उझानी ब्लॉक से पशु चिकित्सा अधिकारी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने सभी पशुओं का प्राथमिक उपचार किया। इसी दौरान लेखपाल सौदान सिंह ने पहुंचकर क्षति का आंकलन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें