लक्ष्मीपुर गांव में बिजली केबल में आग लगी तो कुछ ऐसा नजारा दिखा। संवाद
- फोटो : Archive
दबतोरी। आसफपुर विद्युत उपकेंद्र क्षेत्र के ग्राम लक्ष्मीपुर में सोमवार की रात बिजली के खंभे के बॉक्स में धमाका हो गया। बॉक्स जलने के बाद मुख्य केबल ने भी आग पकड़ ली और उसका काफी हिस्सा जल गया। इससे एक तिहाई गांव में बिजली गुल होने से दो हजार लोगों को भीषण गर्मी में रात जागकर काटनी पड़ी।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक खंभे से गुजर रही मुख्य केबल में अचानक आवाज हुई और देखते ही देखते उसमें से लपटें उठने लगीं। शॉर्ट सर्किट या ओवरलोडिंग के कारण केबल में आग लगना माना जा रहा है। इससे पहले बॉक्स भी जला गया। बिजली गुल होने के कारण पेयजल आपूर्ति भी बाधित हो गई है।
ग्राम प्रधान सफी अहमद ने बताया कि जली हुई केबल लटककर दरवाजों के सामने झूलती रही। इससे हादसे का खतरा बना रहा। आसफपुर उपकेंद्र के जेई राजेंद्र प्रसाद के अनुसार जल्दी ही केबल बदलवाए जाने का काम शुरू कराया जाएगा। बिसौली के अधिशासी अभियंता नरेंद्र चौधरी ने कहा कि इस मामले में एसडीओ को बताकर समस्या का समाधान कराया जाएगा। संवाद