फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: पुआल के ढेर में लगी आग, 12 किसानों का पुआल जला

विज्ञापन
बदायूं के बिलहत में पुआल में लगी बुझाते फायर कर्मचारी और ग्रामीण। स्रोत ग्रामीण
विज्ञापन
बदायूं। बिनावर थाना क्षेत्र के गांव बिलहत में मंगलवार दोपहर संदिग्ध परिस्थितियों में गांव के बाहर 12 से अधिक किसानों के रखे पुआल के ढेर में आग लग गई। ग्रामीण हाथों में बाल्टी-कनस्तर लेकर घटना की ओर दौड़ पड़े, लेकिन आग ने विकराल रूप ले लिया।
विज्ञापन

मामले की सूचना ग्रामीणों ने फायर ब्रिगेड और पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। वीरपाल, सुमित, अरविंद, अनीश पाल, बाबा जी, विमला देवी, शकील, जगदीश, राम अवतार, हरपाल, सुनील कुमार, रामलड़ते आदि किसानों ने बताया कि उनके सैकड़ों बीघा धान का पुआल लगा हुआ था। संदिग्ध स्थिति में आग लगने से उनका पूरा चारा जल गया।
किसानों ने बताया कि अब उनके सामने पशुओं के चारे की समस्या खड़ी हो गई है। उन्होंने जिलाधिकारी से नुकसान का आकलन करके मुआवजा दिलाने की मांग की है। एसडीम सदर सांई आश्रित शाखमुरी ने बताया कि मौके पर लेखपाल को भेजकर स्थिति को दिखवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें