सर्व यूपी ग्रामीण बैंक उस्मानपुर के मैनजर ने अपनी मर्यादा और पद की गरिमा को भूल किसान को मिला सूखा राहत योजना का चेक फाड़ डाला, तो वहीं दूसरी ओर सहसवान स्थित स्टेट बैंक के उप प्रबंधक ओमवीर ने किसान वारिष्ठ के अनपढ़ होने का नाजायज फायदा उठाते हुए किसान क्रेडिट कार्ड पर किसान को एक लाख, पांच हजार रुपये का चूना लगा दिया। डीएम ने दोनों ही प्रकरणों को गंभीरता से लेते हुए जांच कर दोषियों के विरूद्ध एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिए है।
मंगलवार को डीएम शंभूनाथ तहसील दिवस सहसवान में शिकायत निस्तारण की अध्यक्षता कर रहे थे। उनके साथ एसएपी सौमित्र यादव सहित सभी जिला स्तरीय अधिकारी रहे। परियोजना अधिकारी डूडा और आवास विकास परिषद के किसी अधिकारी के उपस्थित न होने पर उनका जवाब-तलब किया गया है। करियावैन के गिरीश ने शिकायत की कि सूखा राहत योजना के तहत उसे 1800 रुपये का चेक मिला था। उस्मानपुर स्थित सर्व यूपी ग्रामीण बैंक में गया तो वहां के प्रबंधक ओम प्रकाश शर्मा ने गुस्से में चेक ही फाड़ दिया। ग्राम डकारा पुख्ता के किसान बैरिस्टर ने बताया कि सहसवान स्थित स्टेट बैंक से किसान क्रेडिट कार्ड पर एक लाख 25 हजार रूपए का ऋ ण लिया था, जब अपनी आवश्यकता के अनुसार और धनराशि निकालने गया तो उप प्रबंधक ओमवीर ने बताया उसके द्वारा तो दो लाख, तीस हजार रूपए का ऋ ण लिया जा चुका है। जबकि कृषक को मात्र एक लाख 25 हजार रुपये ही मिले हैं। आरोप था कि उप प्रबंधक द्वारा उससे घूंस मांगी गई थी। इंकसा करने पर उप प्रबंधक ने फर्जीबाड़ा कर उसके साथ धोखाधड़ी। नगला वरन गांव वालों की शिकायत थी कि प्रधानाध्यापक, शिक्षकों ने ध्वजारोहरण नहीं किया।इसमें बीएसए को जांच दी गई है। सहसवान में अध्यापकों द्वारा कोचिंग सेंटर चलाने, मुडिय़ा खागी सरकारी नलकूप संख्या 114 के फुके ट्रांसफार्मर न बदलवाए जाने, फर्जी बिजली चोरी के तहत एफआईआर दर्ज कराने आदि की शिकायतें भी मिलीं। जिनमें तमाम शिकायतों का निस्तारण कर दिया गया।
-----
बिल्सी तहसील दिवस में कई अधिकारी अनुपस्थित
बिल्सी। आज माह के पहले मंगलवार को तहसील सभागार में आयोजित हुए तहसील दिवस में एसडीएम विधान जायसवाल ने जनता की समस्याओं को सुना। इस दौरान करीब 27 शिकायतें प्राप्त हुई। जिसमें से मौके पर मात्र तीन का ही निराकरण हो सका। ज्यादातर शिकायतें बरसात में बर्बाद हुई गेंहू की फसल की क्षतिपूर्ति के चेक उनको लेखपाल द्वारा अभी तक नहीं दिए जाने की थी। राजस्व, पुलिस एवं बिजली विभाग से संबंधित शिकायती पत्र दिए। गांव बालाकिशनपुर की संतोष देवी, राजन बेटी, संगीता आदि ने रियोनाई स्टेट बैंक में स्वंय सहायता समूह के खाते खुलवाने एवं गांव में शौचालय का निर्माण कराएं जाने की मांग की। एसडीओ विद्युत बिल्सी, उप मुख्य पशुचिकित्साधिकारी अंबियापुर, जेई विद्युत बिल्सी, उघैैती, इस्लामनगर, सीडीपीओ अंबियापुर, बिसौली, सहसवान, सहायक चकबंदी अधिकारी रायपुर, पिंडौल, हैदलपुर, गुधनी, हैवतपुर, सहायक अभियंता नलकूप बिल्सी, अवर अभियंता नलकूप, जेई नगर पालिका परिषद बिल्सी, ईओ नगर पंचायत इस्लामनगर अनुपस्थित पाएं गए। जिसपर एसडीएम ने आवश्यक कार्रवाई के बावत रिपोर्ट जिलाधिकारी को प्रेषित की गई।